अमेरिका: मोटापा के कारण एक लड़की को उसका प्रेमी छोड़ दिया। फिर क्या था लड़की ने थाने की वह स्लिम और फिट बंद कर सबको चौकाएगी। एक मोटी लड़की ने खुद को ऐसे बदला कि उसके मोटापे की वजह से छोड़ने वाला बॉयफ्रेंड अब पछता रहा है। इन दिनों सोशल मीडिया पर जोसी नाम की लड़की की चर्चा हो रही है जोसी का वजन 137 किलो था और इस कारण उसका प्रेमी उसको पसंद नहीं करता था, उसे नीचा दिखाता था। जोसी के साथ नहीं रहना चाहता था, इसलिए प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को छोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें :शर्मनाक : कलयुगी पिता ने बेटी को ही बनाया हवस का शिकार
ब्रेकअप के बाद वर्कआउट शुरू किया
जोसी अपने ब्रैकप के बाद वर्कआउट शुरू किया, डाइट कंट्रोल की और अपना वजन कम किया। जोसी ने कहा कि जब मैं मोटी थी तब मेरा जो मन होता, जब मन होता, मैं खाती थी। लेकिन वर्कआउट शुरू करने के बाद मैने हेल्दी खाना शुरू किया। अपना वजन 140 पाउंड (63 किलो) वजन कम किया।
जोसी ने इंटरव्यू में बताया
मैं 3 साल से रिलेशनशिप में थी। खुद को पूरी तरह खो चुकी थी। ये बहुत टॉक्सिक रिलेशन था। मेरे बॉयफ्रेंड ने न्यू ईयर के 2 दिन बाद मुझे छोड़ दिया। इसके पीछे उसने कोई वजह भी नहीं बताई। बस बोला कि मुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना। इसके बाद इस बात ने मुझे वजन कम करने के लिए प्रेरित किया। मेरी वेट लॉस जर्नी शुरू हुई। अब मैं वापस उसके पास जाकर दिखाना चाहती हूं कि देख तूने क्या खोया है। लेकिन मुझे अब फिटनेस से प्यार है।
जोसी का वजन 137 किलोग्राम हुआ करता था। ब्रेकअप के 2 हफ्तों बाद उन्होंने खुद को बदलने का सफर शुरू किया। इसके लिए उन्होंने एक पर्सनल ट्रेन हायर किया। इसके बाद वह हेल्दी खाना खाने, रोजाना वर्कआउट करने के साथ अपने शरीर से ज्यादा से ज्यादा काम लेती थी। उन्होंने अपनी डाइट से फास्ट फूड को बाहर किया और खाने से एक हेल्दी रिलेशन बनाया। जोसी ने वेट लॉस जर्नी का सबसे मुश्किल भाग साझा करते हुए बताया कि मेरे वजन कम होने के बाद लोगों का मुझसे बात करने का नज़रिया ही बदल गया। जब मैं मोटी थी तब मुझसे कोई बात नहीं करता था, न ही मेरी तरफ देखता था। ऐसा बर्ताव करते थे कि मानो जैसे मैं अदृश्य हूं। कभी कभी समाज का बर्ताव भी मेरे प्रति बहुत बेकार था।

इसे भी पढ़ें :राज्य के 9 IPS अधिकारी इधर से उधर, पंकज कंबोज बने रांची DIG
जोसी कहती हैं कि अब मेरी जिंदगी फिटनेस के आस पास है
मैं फिटनेस से प्यार करती हूं। अब यह मेरा पैशन है। मैं एक ट्रेनर बन चुकी हूं। दूसरी महिलाओं को खुद की कीमत समझाना और उनके फिटनेस गोल को पूरा करने में उनकी मदद करना मेरा लक्ष्य है। वो बताती हैं, मुझे हाइकिंग जैसी ऑउटडोर एक्टिविटी भी खूब पसंद है।
जोसी कहती है कि अगर आप कभी अपने वजन से परेशान हैं। आप अपनी बॉडी से खुश नहीं हैं तो मैं आपको सलाह देती हूं कि अपने आप से पूछें कि आप वजन क्यों कम करना चाहते हो। जब एक बार आपको उसका कारण मिल जाएगा तो फिर उसको आप अपने डेली रूटीन में शामिल करें। शुरुआत करना सबसे मुश्किल होता है, लेकिन एक बार जब आप शुरू कर देते हो तो आपको उस प्रोसेस से प्यार हो जाता है।
इसे भी पढ़ें :कॉफी फेशियल से पाएं चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो, जानें क्या है सही तरीका…












