NEET UG 2026 परीक्षा रद्द… जानें क्यों

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई को आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है। एजेंसी ने केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला लिया है। अब परीक्षा दोबारा आयोजित की जायेगी, जिसकी नई तारीख जल्द घोषित की जायेगी।

बिहार में सॉल्वर गैंग का बड़ा खुलासा

  • NEET परीक्षा को लेकर बिहार के नालंदा जिले में बड़े सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश हुआ है।
  • गिरोह मेडिकल प्रवेश परीक्षा में पास कराने के लिये 50 से 60 लाख रुपये तक की डील करता था।
  • नेटवर्क का मास्टरमाइंड विम्स मेडिकल कॉलेज का MBBS छात्र अवधेश कुमार बताया गया।
  • अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

वाहन जांच में खुला मामला

  • 3 मई की रात पावापुरी थाना पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी।
  • स्कॉर्पियो-N और ब्रेजा गाड़ियों को रोका गया।
  • तलाशी में संदिग्ध दस्तावेज और ID कार्ड बरामद हुये।
  • तीन लोगों को हिरासत में लिया गया।
  • मोबाइल जांच में चैट, कॉन्टैक्ट और लेन-देन से जुड़े अहम सुराग मिले।
  • पुलिस ने मुजफ्फरपुर, जमुई, औरंगाबाद समेत कई जिलों में छापेमारी की।

50-60 लाख रुपये में होती थी डील

  • पुलिस पूछताछ में सॉल्वर गैंग के काम करने के तरीके का खुलासा हुआ।
  • असली कैंडिडेट की जगह सॉल्वर बैठाने की तैयारी की गई।
  • पहले 1.5 से 2 लाख रुपये एडवांस लिये जाते।
  • पूरी डील 50 से 60 लाख रुपये तक होती थी।

मुख्य आरोपियों के नाम

  • उज्ज्वल राज उर्फ राजा बाबू
  • अवधेश कुमार
  • अमन कुमार सिंह

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल

  • हर्षराज (सीतामढ़ी के डॉक्टर नरेश कुमार दास का बेटा)
  • मनोज कुमार
  • गौरव कुमार
  • सुभाष कुमार

पुलिस के अनुसार, नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

राजस्थान में भी पेपर लीक के संकेत

  • राजस्थान में भी NEET पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियों को अहम सुराग मिले हैं।
  • छात्रों के पास हाथ से लिखे सवाल मिले।
  • सवाल असली परीक्षा प्रश्नों से मेल खाते बताए गए।
  • राजस्थान SOG ने देहरादून, सीकर और झुंझुनू में कार्रवाई की।
  • 13 संदिग्ध हिरासत में लिये गये।
  • एक करियर काउंसलर भी जांच के दायरे में आया।

जांच में यह भी सामने आया कि परीक्षा से पहले करीब 600 नंबर के सवाल छात्रों तक पहुंच गये थे।

NTA ने क्यों रद्द की परीक्षा?

  • NTA के अनुसार, 8 मई से जांच केंद्रीय एजेंसियों को सौंपी गई थी।
  • जांच रिपोर्ट में परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठे।
  • पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए री-एग्जाम का फैसला लिया गया।

छात्रों को दोबारा नहीं करना होगा आवेदन

  • NTA ने छात्रों को राहत देते हुये कुछ अहम बातें स्पष्ट की हैं।
  • दोबारा रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होगी।
  • पुराने परीक्षा केंद्र ही बनाये रखे जायेंगे।
  • नये एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगे।
  • परीक्षा शुल्क वापस किया जायेगा।
  • नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित होगी।

इसे भी पढ़ें : नाराज पिता ने नाबालिग बेटी को मा’र डाला…

इसे भी पढ़ें : रांची में ब्राउन शुगर-गांजा समेत 8.74 लाख रुपये बरामद…

इसे भी पढ़ें : भक्ति और भजनों से गूंजा पूरा दर्जिचक गांव…

इसे भी पढ़ें : नाले से मिले श’व का अवशेष किसका? लापता बच्ची से जोड़कर जांच में जुटी पुलिस…

इसे भी पढ़ें : 14 मई को राजधानी समेत कई जिलों में बजेगा सायरन, होगा ब्लैकआउट… जानें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले… जानें

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार...

कारकेड छोड़ एक ही गाड़ी में सवार होकर पहुंचे तीन मंत्री… देखें

Bihar : बिहार के हाजीपुर में सरकार के तीन...

रांची और टाटा से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन, जानें कब से…

Ranchi : दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत...

बिहार कैबिनेट के बड़े ऐलान… जानें

Bihar : बिहार में बुधवार को हुई सम्राट चौधरी...

रांची में आंधी-बारिश, 15 मई को ऑरेंज अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में मौसम ने करवट ले ली...