Ranchi : CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड राजकीय पॉलिटेक्निक अंशकालीन व्याख्याता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुये राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में कार्यरत नीड बेस्ड लेक्चरर (Need Based Lecturer) की सेवा अवधि 65 वर्ष करने और नियमावली में मौजूद विसंगतियों को दूर करने की मांग की। प्रतिनिधियों ने कहा कि इससे तकनीकी शिक्षा संस्थानों में कार्यरत व्याख्याताओं को स्थिरता मिलेगी और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सकेगा।
इसे भी पढ़ें : 28KM लंबे ग्रीन कॉरिडोर के लोकार्पण की डेट हो गई फाइनल… जानें










