spot_img
spot_img

28KM लंबे ग्रीन कॉरिडोर के लोकार्पण की डेट हो गई फाइनल… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : नवाबों के शहर राजधानी लखनऊ की जीवनरेखा कही जाने वाली गोमती नदी के किनारे बने महत्वाकांक्षी ग्रीन कॉरिडोर प्रोजेक्ट के दूसरे चरण का शुक्रवार को भव्य लोकार्पण होगा। इस परियोजना के शुरू होते ही शहर में आवागमन आसान होगा और रोजाना पांच लाख से अधिक लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। लोकार्पण कार्यक्रम में राजनाथ सिंह और CM योगी आदित्यनाथ शामिल होकर इस परियोजना को जनता को समर्पित करेंगे। ग्रीन कॉरिडोर का पहला चरण लगभग 7 किलोमीटर लंबा था, जबकि दूसरे चरण में करीब 4 किलोमीटर लंबा मार्ग तैयार किया गया है। इस मार्ग में कई अहम कनेक्टिविटी विकसित की गई है, समतामूलक चौराहा से निशातगंज, निशातगंज से हनुमान सेतु, हनुमान सेतु से डालीगंज, डालीगंज से पक्का पुल, इन हिस्सों में ब्रिज, आरओबी और चौड़ी सड़कों का निर्माण कराया गया है। लोकार्पण के बाद नेता राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झूलेलाल वाटिका में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। लोगों को समारोह स्थल तक लाने के लिए 300 बसों की व्यवस्था की गई है।

कुकरैल और निशातगंज में बने छह लेन पुल

दूसरे चरण में करीब 130 करोड़ रुपये की लागत से तीन बड़े कार्य पूरे किये गये। कुकरैल पर 240 मीटर लंबा और 24 मीटर चौड़ा छह-लेन पुल (45 करोड़ रुपये), कुकरैल से निशातगंज के बीच 1.10 किमी लंबी सड़क और बंधा (40 करोड़ रुपये), निशातगंज पर 240 मीटर लंबा छह-लेन पुल (45 करोड़ रुपये)। वहीं, हनुमान सेतु से गोमती पुल निशातगंज मार्ग की सड़क चौड़ाई 10 मीटर से बढ़ाकर 18 मीटर कर दी गई है। ग्रीन कॉरिडोर के किनारे हॉर्टिकल्चर और सौंदर्यीकरण का भी काम किया गया है, जिससे यह मार्ग न सिर्फ तेज बल्कि खूबसूरत भी नजर आयेगा। इस परियोजना से पुराने और नए लखनऊ के बीच की दूरी भी काफी कम हो जायेगी। आने वाले समय में परियोजना के तहत  La Martiniere College से जी-20 रोड तक 2300 मीटर लंबा चार लेन फ्लाईओवर बनाया जायेगा। इस फ्लाईओवर पर करीब 315 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके बन जाने पर शहीद पथ, इकाना स्टेडियम, पुलिस मुख्यालय, एयरपोर्ट और अयोध्या रोड तक सीधी कनेक्टिविटी मिल जायेगी। परियोजना के तहत गोमती नदी पर 250 मीटर लंबा पुल भी बनाया जायेगा। करीब 60 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल बंधा रोड को जी-20 रोड से जोड़ेगा।

चार चरणों में बन रहा ग्रीन कॉरिडोर

ग्रीन कॉरिडोर योजना को चार चरणों में विकसित किया जा रहा हैः

  • पहला चरण: आईआईएम रोड से पक्का पुल – पूरा
  • दूसरा चरण: पक्का पुल से पिपराघाट – पूरा
  • तीसरा चरण: पिपराघाट से शहीद पथ – स्वीकृत
  • चौथा चरण: शहीद पथ से किसान पथ – तैयारी जारी

इसे भी पढ़ें : मेडिकल छात्रा ने लिखा, “मैं तुम्हारी पत्नी के पैर की जूती बनकर भी रह लेती”, फिर हो गया भयानक…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...