spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों को किया जागरूक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : मारवाड़ी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स द्वारा शुक्रवार को सफाई अभियान एवं स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 85 एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए। सफाई अभियान करम टोली चौक से बरियातू रिम्स तक चलाया गया, जिसके तहत सड़कों की सफाई एवं लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया।

इसे भी पढ़ें : Lalu की जमानत पर फिर टली सुनवाई, जेल में बीतेगा नया साल

झारखंड-3 एनसीसी बटालियन एवं मारवाड़ी कॉलेज द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता रैली का यह दूसरा चरण था। जिसके तहत एनसीसी कैडेट्स ने सड़कों को स्वच्छ बनाने के लिए रास्तों से गंदगी को साफ किया एवं स्वच्छता के महत्व को आम नागरिकों को बताया।

स्वच्छता अभियान का संचालन झारखंड-3 एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नरेश चंद, एडम ऑफिसर कर्नल अमिताभ वर्मा एवं मारवाड़ी कॉलेज के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर डॉ जितेंद्र कुमार सिंह के आदेशानुसार सीनियर अंडर ऑफिसर विशाल कुमार यादव द्वारा रैली का संचालन दीपक कुमार एवं अन्य सीनियर्स के साथ किया।

इसे भी पढ़ें : Agrawal बंधु हत्याकांड : 644 दिन बाद मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर

ग्रुप बनाकर सफाई अभियान चलाने की अपील

एसयूओ विशाल कुमार यादव ने कहा कि सूखे कचरे जैसे प्लास्टिक बोतल, कांच की बोतल आदि को इधर- उधर ना फेंककर नीले डस्टबीन का प्रयोग करें एवं गीला कचरा जैसे सब्जियों के छिलके फलों के छिलके आदि को हरे डस्टबीन में डालें एवं घर से निकलने वाले कचरे को इधर-उधर ना फेंककर नगर निगम द्वारा आने वाले कचरा गाड़ियों में ही घरों का कचरा डालें। लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने एवं हर सप्ताह एक बार अपने गली-मोहल्लों में ग्रुप बनाकर सफाई अभियान चलाने की अपील की।

इसे भी पढ़ें : रांची के बड़े ठेकेदार अरविंद सिंह की गढ़वा में गोली लगने से मौत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...