spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रांची के बड़े ठेकेदार अरविंद सिंह की गढ़वा में गोली लगने से मौत

Date:

spot_img
spot_img
  • गढ़वा के भवनाथपुर में शादी समारोह में घटी घटना
  • संगीत समारोह में हुई फायरिंग, जांघ में लगी गोली
  • घटना के बाद रांची और गढ़वा में पसरा मातम

रांची (रुपम)। रांची के बड़े ठेकेदार अरविंद कुमार सिंह की गढ़वा में गोली लगने से हुई मौत। खबर से गढ़वा सहित राजधानी रांची में पसरा मातम। ठेकेदार गढ़वा के भवनाथपुर के टाउनशिप में किसी शादी में शरीक होने गए थे। शादी में संगीत समारोह चल रहा था, तभी किसी ने फायरिंग कर दी और गोली अरविंद की जांघ में लग गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद उनके साथी उनके शव को छोड़कर वहां से भाग गए। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

इसे भी पढ़ें : कभी जिसका नाम सुन कांप उठते थे लोग, अब करेगा वह होम डिलीवेरी खाना

रांची में कई शोरूम भी हैं ठेकेदार अरविंद के

45 वर्षीय अरविंद सिंह का शुमार रांची में भवन निर्माण विभाग के बड़े ठेकेदारों में होता है। उनके पिता भागवत सिंह नामचीन मजदूर नेता रह चुके हैं। पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के निमाचक में उनकी ससुराल है। वे पूर्व विधायक संकेटेश्वर सिंह के दामाद थे। अरविंद सिंह ने झारखंड के तीन दर्जन से अधिक थानों के भवन का निर्माण करवाया है, जबकि रांची में उनके कई शोरूम भी हैं। वे मूल रूप से औरंगाबाद के दाउदनगर गोड़तारा के रहने वाले थे।

पिता का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की सूचना के बाद मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। इधर मृतक के परिजन भी मेदिनीनगर पहुंच गये हैं। इंस्पेक्टर सह मेदिनीनगर शहर थाना के प्रभारी अरूण महथा ने बताया कि मामला शादी समारोह में हुई फायरिंग का है। बहरहाल, अरविंद सिंह की मौत के बाद से गढ़वा और रांची में मातम पसर गया है। उनके पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़ें : लोकेश ऐसे थोड़े आया होगा, पूरी प्लानिंग की होगी उसने : शेखर अग्रवाल

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...