Kohramlive Desk : मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने क्लीन चिट दे दी है। एनसीबी ने आर्यन खान को 2 अक्टूबर 2021 को मुंबई से गोवा जा रही क्रूज से पकड़ा था। 3 अक्टूबर को एनसीबी ने आर्यन खान और उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में आर्यन खान को करीब 27 दिन तक आर्थर रोड जेल में भी रहना पड़ा था। आज एनसीबी ने आर्यन खान को क्लीन चिट दे दी है। NCB डीजी ने माना कि आर्यन खान केस में समीर वानखेड़े की टीम से हुई थीं गलतियां। क्रूज पर रेड में शामिल अफसरों के खिलाफ हो सकती है जांच।
नहीं मिले कोई साक्ष्य : एनसीबी
एसआईटी ने निष्पक्ष तरीके से इस मामले की जांच की। यह जांच संदेह से अधिक सुबूत के सिद्धांत की कसौटी पर की गई है। जांच के आधार पर 14 आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज की गई है। बाकी 6 आरोपियों के खिलाफ सुबूतों के अभाव में कोई केस दर्ज नहीं किया जा रहा है। आर्यन के खिलाफ जांच में कोई सबूत नहीं मिला।
Read More : चाय पीकर घर लौट रहा था शाहदेव परिवार का यह शख्स, क्या हो गया… देखें वीडियो
Read More :RBI ने 5 NBFC का लाइसेंस किया रद्द, जानिए वजह
Read More :अवैध कोयला खदानों के खिलाफ डीसी और डीएफओ ने की कार्रवाई, देखें…
Read More :चुम्मा मांगने वाला प्रिंसिपल सस्पेंड… देखें
Read More :Breaking : राजधानी के इस विधानसभा क्षेत्र में लगा धारा-144
Read More :वेश्यावृति अब अपराध नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा, जानें…
Read More :प्रिंसिपल सर ने जबरन गेस्ट हाउस में रखा, सुनें पीड़िता की जुबानी…
Read More :10 लाख चाहिये तो चढ़ाईये 25 हजार का चढ़ावा, डरिये नहीं CCTV है शो-पीस








