spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

मोम पिघला कर बनाए गए हैं अमिताभ बच्चन, स्मार्टनेस आज भी वही : 1 Cr जीतने वाली Nazia

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

 

रांची : केबीसी में एक करोड़ रुपये जीत कर देशभर की निगाहों और खासकर रांची का नाम रोशन कर कोहिनूर बन गई नाजिया (Nazia) अपने परफॉरमेंस पर बेहद खुश है। उसकी मां को तो बेटी पर नाज है। क्यों न हो, बेटी ने आखिर एक मां का ख्वाब पूरा किया। आइए सुनते हैं उनकी मां से, कैसे पहुंची नाजिया (Nazia) केबीसी की हॉटशीट तक और एक मां के ख्वाब को पूरा किया। उनकी बात हुई कोहराम लाइव के इडिटर इन चीफ नीरज ठाकुर से, कैसे पूरा हुआ उनका ख्वाब, इजहार किया अपने पूरे सफर का।

अपने बेटे के साथ नाजिया

कोहिनूर बन गई Nazia ने सिर्फ इतना ही कहा कि अमिताभ बच्चन मोम के बने हुए हैं। मोम पिघला कर उन्हें बनाया गया है। पता ही नहीं चलता कि वे 80 साल के है। वही स्मार्टनेस, वही चाल-ढाल। गजब के स्मार्ट हैं। उन्हें देख, सुन, मिलकर सालों का ख्वाब पूरा हो गया। यह मन की बात नाजिया ने अपनी मां से शेयर कर बताया।

27 अक्टूबर को मेरे लिए यादगार दिन बन गया। मैं उसे कभी नहीं भूल सकती। नाजिया बेहद खुश है, पूरा परिवार खुशगवार है, सबसे ज्यादा खुश है तो उसकी मां बुशरा नसीम। उसकी खुशी देखने लायक है।

बकौल बुशरा… “मेरा तो ख्वाब पूरा हो गया अमिताभ बच्चन से मिलने का। बचपन से ही ख्वाब पाली थी, एक न एक दिन अमिताभ बच्चन से जरूर मिलूंगी। बचपन से ही उनकी दीवानी हूं, जानते हैं, जब फिल्म कुली की शूटिंग करते समय वो जख्मी हो गए थे, तब मैंने कई जगह दुआ और मन्नतें मांगी थीं, उनकी सलामती के लिए। मेरी दुआ कुबूल हो गई, यह बात मैंने अमिताभ बच्चन को भी बताई, वह खूब हंसे और आज भी अपना जलवा दिखा रहे हैं।”

इसे भी पढ़ें : Medical कॉलेजों में एडमिशन नहीं रोकें, सीएम ने लिखा पत्र

जाओ बेटी किस्मत आजमाओ… # Nazia

अमिताभ से मिलने का ख्वाब देखा, फिर सोचा कि कैसे मिल सकती हूं उनसे। ध्यान गया बेटी पर, वह पढ़ने में शुरू से ही बहुत तेज रही, वर्षों पहले की बात है कि किसी से पता चला कि टीवी पर अमिताभ बच्चन केबीसी लेकर आ रहे हैं। मैंने तब से बेटी को प्रेरित किया, जाओ बेटी किस्मत आजमाओ। तब मेरे घर में फोन नहीं था, पड़ोसी के घर जाकर केबीसी को जब भी फोन लगाती थी, फोन इंगेज मिलता था। इस बीच बेटी की 2008 में शादी हो गई और वह चली गई दिल्ली। पर मैं नहीं भूली थी उसे केबीसी में भेजना। मेरा एक ही मकसद था, उसे केबीसी में भेजना।

इसे भी पढ़ें : Dhanbad : हाथी ने साइकिल सवार को पटका, हालत गंभीर

एक बार और कोशिश कर लो बेटा

Nazia
नाजिया के माता-पिता

कुछ दिन पहले मैंने उसे फोन कर कहा, बेटी अब ऑनलाइन प्रोसेस हो गया है, केबीसी में जाने का। एक बार और कोशिश कर लो बेटा। बेटी बोली, क्या मां अबतक केबीसी को नहीं भूली हो। मैंने उससे बस इतना कहा कि बेटी बस तू ही मेरा ख्वाब पूरा कर सकती है। इसके बाद वो तन-मन से लग गई। पर जानते हैं, ऑनलाइन प्रोसेस बड़ा ही टफ है। इंटरव्यू, शूटिंग वगैरह वगैरह बहुत मुश्किल है, पर मेरी बेटी कामयाब रही। उसे केबीसी में शामिल होने का

अपनी मां के साथ नाजिया

22 अक्टूबर का डेट मिला। मैं 20 अक्टूबर को मुंबई पहुंच गई। मुझे क्वारेंटाइन कर दिया गया। जांच हुई, कोरोना पॉजिटिव आ गया। फिर मैं वापस रांची आ गई। सेकेंड टाइम डेट 27 अक्टूबर को मिला। 28 अक्टूबर को बेटी चूकी नहीं और फतह कर लिया केबीसी का टारगेट। सबसे बड़ा ख्वाब मेरा पूरा हुआ, अमिताभ बच्चन से मिलना। नाजिया ने स्कूली शिक्षा जेवीएम श्यामली से की है और वहीं ग्रैजुएशन संत जेवियर कॉलेज से। वह शुरू से ही बहुत तेज रही है, एक बार जो कुछ भी पढ़ लेती है, उसे नहीं भूलती है। नाजिया का एक दस साल का बेटा है और उसके पति दिल्ली में एक बिजनेसमैन हैं।

इसे भी पढ़ें : #Dead Body : मंदिर परिसर में फंदे से झुलती मिली युवती की लाश

Spelling को लेकर भाई से लग गई थी हजार रुपये की शर्त

एक कहानी आपको सुनाती हूं… एक दिन किसी चैनल में एक शब्द अंगरेजी में गलत लिखा हुआ था, तब मेरी बेटी मेरे भतीजे शादाब से कहा कि यह गलत लिखा हुआ है। शादाब अड़ गया कि नहीं यह सही है। बेटी बोली, चेक कर लो। दोनों में 1000-1000 रुपये की शर्त लग गई। स्पेलिंग चेक की गई, तो बेटी की बात सही निकली और वह जीत गई 1000 रुपये।

दादा मोहम्मद आजम भी हैं बेहद खुश

नाजिया की जीत पर रिश्ते में उनके दादा मोहम्मद आजम भी बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि किसी मां-बाप का ख्वाब बेटा-बेटी ही पूरा कर सकता है।

इसे भी पढ़ें : पहली से बारहवीं तक के syllabus में की गई 40 फीसदी की कटौती

इसे भी पढ़ें : Fake निकला गिरिडीह मेयर का जाति प्रमाण पत्र, किए गए पदमुक्‍त

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...