रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के Medical कॉलेजों में एडमिशन पर रोक नहीं लगाने का किया है आग्रह। उन्होंने इस संबंध में नेशनल मेडिकल काउंसिल- NMC के अध्यक्ष को एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने आग्रह किया है कि झारखंड के तीन दुमका, हजारीबाग और पलामू Medical कॉलेजों में नए विद्यार्थियों के प्रवेश पर रोक नहीं लगाई जाए।
नेशनल मेडिकल काउंसिल नए नामांकन नहीं लेने के निर्णय के संबंध में पुनर्विचार करे। ऐसा नहीं करने से झारखंड में मेडिकल के नए छात्रों का भविष्य खतरे में आ जाएगा। इसलिए अपने फैसले पर पुनः विचार कर एनएमसी राज्य के योग्य छात्रों का भविष्य सुरक्षित करे।
इसे भी पढ़ें : Dhanbad : हाथी ने साइकिल सवार को पटका, हालत गंभीर
क्या है Medical कॉलेजों में एडमिशन का मामला
एनईईटी द्वारा परीक्षाफल प्रकाशित होने के बाद शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। लेकिन नेशनल मेडिकल काउंसिल द्वारा झारखंड के दुमका, पलामू और हजारीबाग में नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज में काउंसिल द्वारा आधारभूत संरचना और फैकल्टी की कमी बताकर नए नामांकन नहीं लेने का आदेश जारी किया गया है।
राज्य सरकार हर सुविधा देने को प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से नवनिर्मित कॉलेज में आधारभूत संरचना समेत कुछ कार्य होने शेष हैं। लेकिन राज्य सरकार मेडिकल कॉलेज की जरूरतों और काउंसिल के नॉर्म्स को पूरा करने के लिए पूरी तरह से जागरूक और प्रतिबद्ध है, जिससे आदिवासी बहुल इस राज्य के छात्रों की उम्मीद व्यर्थ न जाये।
इसे भी पढ़ें : KBC : अमिताभ के साथ हॉट सीट पर बैठी डोरंडा की…








