spot_img
spot_img
spot_img

सुरक्षाबलों को मिली सफलता, नक्‍सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए हथियार बरामद

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

चाईबासा : मनोहरपुर प्रखंड के जराईकेला थाना क्षेत्र के तिरिलपोसी के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान बुधवार को सुरक्षाबलों को सफलता मिली। जिला पुलिस व सीआरपीएफ की बटालियन संख्या- 74 द्वारा चलाए गए संयुक्त सर्च अभियान में काफी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद बरामद हुआ। इन हथियारों को नक्सलियों द्वारा तिरिलपोसी के पहाड़ी व वन क्षेत्र में छिपाया गया था।

इसे भी पढ़ें : बीच में ही मंडप छोड़कर भागे दूल्‍हे राजा, पुलिस ने ढूंढकर निकाला और फिर…

मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि नक्सली तिरीलपोसी व बिटिकलसोय के जंगलों में भारी मात्रा में हथियार व गोला बारूद जमा कर रहे हैं। नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर सीआरपीएफ की बटालियन संख्या – 174 के कमांडेंट डॉ. प्रेमचंद के नेतृत्व में सघन सर्च अभियान चलाया गया। इस अभियान में दीघा, कलियापोस और जराईकेला की सीआरपीएफ की टीम के अलावा चाईबासा से मंगाए गए अतिरिक्त सुरक्षा बल को शामिल किया गया। हथियार बरामदगी मामले में जराइकेला थाना में केस दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें : #CPSingh ने ऐसा क्या बोला कि CM#HemantSoren हुए प्रभावित, देखें…(Video)

ये हथियार और सामान हुए बरामद

1 देसी सिंगल बैरल रायफल, 1 पुरानी देसी पिस्टल, 1 देसी ग्रेनेड, 1 डेटोनेटर, 8 पीस 7.62 मिमी के गोला बारूद, 17 पीस 9 मिमी के गोला बारूद , 1 एके – 47 की मैगज़ीन, 1 पॉइंट 303 की मैगज़ीन, 1 मोटोरोला की वायरलेस सेट, 1 कैमरा फ़्लैश व 1 अधजला वायरलेस सेट – 01।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : झारखंड में 27 मई तक बढ़ा स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह, इस बार ये रहेंगी पाबंदियां

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...

तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…

Ranchi : हजारीबाग के बड़कागांव के पूर्व विधायक और...

बिजली निगम के मानव दिवस कर्मियों की हुंकार…

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण व्यवस्था को वर्षों से...

नशे के खिलाफ दौड़ा झारखंड, PRD की प्रदर्शनी बनी मनमोहक…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर शुरू...

CISF DIG का तबादला, इस IPS की हो सकती है एंट्री…

Bokaro : देश के सबसे बड़े इस्पात संयंत्रों में...