spot_img

22 जनवरी को झारखंड बंद का नक्सलियों का फरमान, अलर्ट मोड में पुलिस

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : 22 जनवरी को नक्सलियों ने झारखंड बंद करने का ऐलान किया है। भाकपा माओवादी के झारखंड रीजनल कमीटी के प्रवक्ता आजाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 22 जनवरी को 24 घंटे का झारखंड बंद का आह्वान किया है। विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 13 जनवरी को पुलिस ने डुमरी के लुसियो गांव से कृष्णा हांसदा (सौरभ) तथा रेनुका मुर्मू को देवघर के चपरिया गांव से गिरफ्तार किया है। इन दोनों को पार्टी की गोपनीयता जानने के लिए पूछताछ के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि बंद से अस्पताल, एम्बुलेंस, दूध, पानी, अखबार, मेडिकल सेवा को मुक्त रखा जाएगा।

पुलिस अलर्ट मोड पर

नक्सलियों की ओर से बंद की घोषणा के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है और पूरे इलाके पर नजर रखे हुए है। पुलिस नक्सली संगठन से जुड़ी सभी जानकारी को इकट्ठा कर रही है। पुलिस की नजर कुख्यात नक्सली सेंट्रल कमेटी मेंबर अजय महतो पर है। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तारी के बाद इनामी नक्सली कृष्णा हांसदा को जेल भेज दिया गया है। मंगलवार को उसे मीडिया के समक्ष लाया गया था, जिसके बाद उसे जेल भेजा गया। इससे पहले कृष्णा की निशानदेही पर पारसनाथ की तराई में छापेमारी कर पुलिस ने नक्सली कैंप को ध्वस्त किया था और मौके से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक बरामद किये थे।

22 जनवरी को नक्सलियों का झारखंड बंद, कृष्णा हांसदा के गिरफ्तारी के बाद नक्सलियों की सरगर्मी तेज

इसे भी पढ़ें : तूफानी दोहरे शतक से शुभमन गिल ने मचाया धमाल, तोड़े कई दिग्‍गजों के र‍िकॉर्ड

इसे भी पढ़ें :जवान लड़का मेट्रो ट्रेन के सामने कू*दा, CCTV में कैद हुई घटना

इसे भी पढ़ें :BREAKING : हजारीबाग में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें :Mid Day Meal Scam : संजय तिवारी के खिलाफ केस दर्ज…

इसे भी पढ़ें :जेपी नड्डा ही रहेंगे भाजपा अध्यक्ष, कार्यकाल बढ़ा

इसे भी पढ़ें :Nepal Plane Crash : 16 साल बाद पति के जैसी मिली दर्दनाक मौ*त… देखें

इसे भी पढ़ें :क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की डेट वायरल, देखें…

इसे भी पढ़ें :रांची के चर्च कॉम्प्लेक्स में अचानक चीखने-चिल्लाने लगे लोग… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...