Khunti : सर्वदा जंगल में नक्सलियों के जुटने की खबर पर जंगल में घुसी पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक नक्सली बुधराम मुंडा मारा गया। वह खूंटी के अड़की थाना क्षेत्र के हेम्ब्रम चारीसियूद गांव का रहनेवाला था। लगभग 26 साल के बुधराम मुंडा वांटेड था। मुठभेड़ के बाद पुलिस जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रही है। इस मुठभेड़ में खूंटी, चाईबासा जिला बल के अलावा कोबरा 209 BN के जवान शामिल थे। IG ऑपरेशन अमोल वेणुकांत होमकर को गुप्त सूचना मिली थी कि चुनाव में अपना दबदबा बनाये रखने के इरादे से नक्सलियों का एक दस्ता खूंटी-चाईबासा बॉर्डर के जंगलों में घुसा है। कुख्यात नक्सली अमित मुंडा, चमन उर्फ लंबू एवं प्रभात उर्फ मुखिया के दस्ते के बारे में मिली सूचना को गंभीरता से लिया गया। नतीजा सामने है। मौके से 9 MM का एक पिस्टल, दो मैगजीन, 20 जिंदा गोलियां, SLR की 134 जिंदा गोलियां, 2 मैजजीन, 3 वॉकी-टॉकी सेट, 2 रेडियो, 1 नक्सली वर्दी, 2 टोपी एवं कुछ अन्य चीजें मिली।
इसे भी पढ़ें : रीमिक्स फॉल घूमने गये रांची के युवक की मौ’त…
इसे भी पढ़ें : BJP ने पवन सिंह को पार्टी से निकाला… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : मंत्री आलमगीर से ED की पूछताछ रहेगी जारी, कब तक… जानें
इसे भी पढ़ें : ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस, राजधानी में टल गई अनहोनी…
इसे भी पढ़ें : भयंकर गर्मी में इस चूक का मतलब उल्टी, दस्त, अपच और पेट दर्द को न्योता देना
इसे भी पढ़ें : कल से चार रोज तक बारिश और ठनका का अलर्ट… जानें
इसे भी पढ़ें : संदीप थापा व बिट्टू मिश्रा सहित 5 जिला बदर, 8 दागियों के लिए यह फरमान
इसे भी पढ़ें : CM की तबीयत नासाज, सारे कार्यक्रम रद्द
इसे भी पढ़ें : आंधी-तूफान से तबाही, 8 लोगों की गई जान… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : “कितने भी महंगे वकील क्यों ना रख लें…” क्या बोल गये प्रतुल… देखें
इसे भी पढ़ें :सहमति के बिना पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बला*त्कार नहीं : हाई कोर्ट







