Naxal Attack @Chhattisgarh : IED ब्लास्ट में असिस्टेंट कमांडेंट शहीद, 9 जवान घायल

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्‍क : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के ताड़मेटला इलाके में नक्सलियों ने कोबरा 206 बटालियन को टारगेट कर एक IED विस्फोट किया। विस्‍फोट में असिस्टेंट कमांडेंट नितिन भालेराव शहीद हो गए। वहीं 9 सीआरपीएफ जवान घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें : KohramLive के हाथ लगी 25 लाख के इनामी PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की पहली तस्‍वीर, देखिए दिखता है कैसा

सभी जवान रात दस बजे के करीब ऑपरेशन से लौट रहे थे, तभी ताड़मेटला इलाके के बुर्कापाल से छह किलोमीटर दूर एक स्थान पर नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाया। घायल सभी जवान कोबरा 206 बटालियन के हैं। सुकमा एसपी केएल ध्रुव ने इस हमले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर ले जाया गया है, जबकि असिस्टेंट कमांडेंट नितिन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

वहीं बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया था कि सुकमा जिले के ताड़मेटला गांव के करीब बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा बटालियन के कई जवान घायल हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें : देखिए, ओझा का ठप्पा लगते ही मिल जाता है नाम “डायन” 

आईजी ने बताया कि सीआरपीएफ के 206 कोबरा बटालियन के जवानों को गस्त में रवाना किया गया था। जवान देर शाम जब ताड़मेटला गांव के करीब जंगल में थे, तब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। उन्होंने बताया कि घायल जवानों को जंगल से बाहर निकाला जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : दोस्त के साथ मिलकर देवर ने की भाभी की हत्या

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...

Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…

Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...

हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...

जेल की ऊंची दीवारों के भीतर आखिर क्या हुआ? DC ने दिये जांच के आदेश…

Ranchi : रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय...