मुजफ्फरपुर : युवक ने पहले लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर शादी का झांसा उसे लेकर फरार हो गया। जिसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जब युवती प्रेग्नेंट हो गई तो उसे अकेला छोड़कर फरार हो गया। अब इंसाफ के लिए पीड़िता दर-दर भटक रही है। उसने मुजफ्फरपुर के एसएसपी से गुहार न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
इसे भी पढ़ें : उत्तराखंड में फिर कुदरत का कहर, टूटा Glacier, 150 लोग दबे
घटना मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना इलाके की है। प्रेमिका ने बताया कि अपनी बुआ के घर रहने आये एक युवक ने उसे अपने प्यार में फंसाया। फिर उसे शादी का झांसा देकर लेकर फरार हो गया। जीरो माईल मंदिर में दोनों ने शादी रचा ली। इस दौरान प्रेमी ने उसके गले में मंगलसूत्र भी डाला और 7 दिन तक अपने एक रिश्तेदार के यहां रखा। वहां से घर जाने की बात बोलकर वह अपने एक दोस्त के यहां ले गया, जिसका नाम नीतीश कुमार है। नीतीश कुमार के घर वह लगभग एक महीना तक रखा और इसी बीच वह गर्भवती हो गई। जब पीड़िता ने उसे घर ले जाने की बात कही तो वह उसे अखाड़ा घाट पुल के पास अकेला छोड़कर फरार हो गया।
इसे भी पढ़ें : टोकलो के जंगल में माओवादियों के साथ मुठभेड़, कोबरा का जवान घायल
अखाड़ा घाट पुल के पास से पीड़िता किसी तरह अपने घर लौटी और परिजनों को पूरी बात बताई। जब लड़की के घरवालों ने आरोपी लड़के के ऊपर शादी का दबाव बनाया तो उसने शादी करने से साफ़ इनकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता के परिजन बोचहा थाना और महिला थाना में इसकी शिकायत की, लेकिन कहीं भी उसका मामला दर्ज नहीं किया गया। जिसके बाद पीड़िता के परिजन मुजफ्फरपुर एसएसपी के दफ्तर पहुंचे, जहां सीनियर अफसरों को सारी बात बताई। जिसके बाद मुख्यालय डीएसपी वैधनाथ सिंह ने महिला थानाप्रभारी को मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।
इसे भी पढ़ें : किसी बात को लेकर हुई कहासुनी, …और युवकों ने सिपाही को पीट दिया










