spot_img
spot_img
spot_img

पंत ने वनडे स्‍टाइल में की बैटिंग, मगर नहीं बन सके संकटमोचक, ऐसी रही इंडियन टीम की बल्‍लेबाजी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

चेन्‍नई : टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने वनडे स्टाइल में बैटिंग करते हुए 88 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली। ऋषभ की पारी देखकर लग रहा था कि वे शतक बनाएंगे और टीम को मुश्किल परिस्थिति से उबारेंगे, मगर एक बार फिर नर्वस नाइंटीज के शिकार हुए। उनके आउट होने के तरीके से ऐसा लगा कि उन्होंने अपना विकेट इंग्लैंड को दान कर दिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में भी पंत नर्वस नाइंटीज के शिकार हुए थे। उस दौरान भी पंत ने नॉथन लाइन की गेंद को छक्का मारने के चक्कर में कैच दे बैठे थे और वही गलती पंत ने चेन्नई में भी की। पंत ने अपनी पारी में 5 छक्के और 9 चौके जड़े।

इसे भी पढ़ें : देखें, कैसे है रेयर ऑफ रेयरेस्ट…. सबकी रूह कंपकंपा गया यह कत्ल

भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने पहली पारी में 6 विकेट गंवाकर 257 रन बना लिए। वॉशिंगटन सुंदर 33 रन और रविचंद्रन अश्विन 8 रन बनाकर नॉटआउट हैं। भारत को अभी भी फॉलोआन से बचने के लिए 122 रनों की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड के शाहबाज नदीम को ऐसे मिल गया खेलने का मौका…

भारत की ओर से ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 91 रन बनाए। वहीं, चेतेश्वर पुजारा ने 73 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के ऑफ-स्पिनर डॉम बेस ने 4 विकेट लिए। इंग्लिश टीम ने पहली पारी में 578 रन बनाए हैं।

खराब शुरुआत रही टीम इंडिया की

टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। 44 रन पर भारत ने अपने दोनों ओपनर गंवा दिए। रोहित शर्मा 6 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, शुभमन गिल 29 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान विराट कोहली (11 रन) और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (1 रन) भी कुछ खास नहीं कर सके। इसके बाद पंत और पुजारा ने भारत की पारी को संभाला और पांचवें विकेट के लिए 145 बॉल पर 119 रन की पार्टनरशिप की। पुजारा 73 रन बनाकर आउट हुए।

इसे भी पढ़ें : …और इस स्‍कूल के व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिया अश्‍लील वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तीस्ता किनारे दिखा दुर्लभ मेहमान,पहचान होते ही बढ़ी हलचल…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल क्षेत्र से...

कुछ सेकेंड की फुर्ती ने बचा ली 3 जिंदगियां, वरना…

Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...