SIMDEGA : भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप (National camp of Indian Women Hockey) के लिए झारखंड की चार खिलाड़ी आमंत्रित हैं। इनमें सिमडेगा की तीन महिला हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग और खूंटी की निक्की प्रधान शामिल हैं। कैंप 25 अक्टूबर से 26 नवंबर तक साईं सेंटर बेंगलुरु में हॉकी इंडिया द्वारा चलाया जा रहा है।
सीनियर टीम के लिए पहली बार चुनी गईं ब्यूटी डुंगडुंग: निक्की, सलीमा और संगीता पहले से भारतीय महिला हॉकी टीम के सदस्य हैं. वहीं, ब्यूटी डुंगडुंग जो जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य थीं, उसे भी इस बार भारतीय महिला हॉकी टीम में चयनित किया गया है। सलीमा टेटे, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग सिमडेगा जिला की हैं और निक्की प्रधान खूंटी जिला की है।
हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने दी बधाई: सिमडेगा के तीन सहित झारखंड की 4 महिला हॉकी खिलाड़ियों का एक साथ भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी सहित हॉकी सिमडेगा के पैंक्रासियूस टोप्पो, सुनील तिर्की, कमलेश मांझी, सोहन बड़ाइक, प्रतिमा बरवा, प्रतिमा तिर्की, करिश्मा परवार, तारिणी कुमारी, एलसन किड़ो, बसंत बा, वेद प्रकाश, बलबीर प्रसाद, राहुल निज, सोनू ठाकुर, फादर पौलुस बागे, टिंटूस बड़ा, विजय तिर्की सहित हॉकी सिमडेगा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी और खुशी जाहिर किया
इसे भी पढ़ें : BPSC की पीटी परीक्षा का पैटर्न बदला
इसे भी पढ़ें :झारखंड को 3 श्रेणियों में मिले पुरस्कार
इसे भी पढ़ें :ब्रिटिश पीएम लिज ट्रस ने किया Resign
इसे भी पढ़ें :पेट्रोल कांड से वास्ता नहीं छूटा, इस बार दुमका में क्या हुआ देखें…
इसे भी पढ़ें :PM मोदी देंगे 75 हजार युवाओं को नौकरियां, इस दिन करेंगे ऐलान…
इसे भी पढ़ें :कई राज्यों का हुनर बिक रहा जेसोवा के दिवाली मेला में…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :स्टूडेंट्स में हो ये बातें, तो कदम चूमेगी कामयाबी : DIG शम्श तबरेज
इसे भी पढ़ें :HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर
इसे भी पढ़ें :वित्त मंत्री ने किया बड़ा ऐलान, SBI, HDFC और ICICI बैंक के ग्राहक देख लें








