spot_img

पत्नी नीलकांति की वजह से ही Actor बन पाए नाना पाटेकर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क:  पत्नी नीलकांति की वजह से ही Actor बन पाए नाना पाटेकर : नाना पाटेकर बॉलीवुड के उन स्टार्स में हैं, जो अपनी एक्टिंग का सिक्‍का जमाकर बुलंदियों तक पहुंचे हैं। साधारण व्यक्तित्व के अभिनेता नाना पाटेकर के डायलॉग्स के हजारों प्रशंसक दीवाने रहे हैं। दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में डटे नाना पाटेकर की जिंदगी के बारे में लोगों को खास जानकारी नहीं है।

हकीकत है कि नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर भी अब फिल्मी दुनिया में हैं। वह एक्टर और प्रोड्यूसर हैं, लेकिन एक दौर ऐसा था, जब दोनों ही सिनेमा से परे थे और यही वक्त था जब दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। नाना पाटेकर को एक्‍टर बनाने में सबसे बड़ी भूमिका उनकी पत्‍नी नीलकांति पाटेकर की ही रही है। यह कहना गलत नहीं होगा कि नीलकांति की वजह से ही नाना एक्‍टर बन पाए।

इसे भी पढ़ें :Light House परियोजना : राजधानी रांची में बनेंगे 1008 आवास

मिडिल क्‍लास फैमिली से थे Actor नाना

नाना पाटेकर एक मिडिल क्लास फैमिली से थे। उनके पिता मुंबई में टेक्सटाइल का बिजनेस करते थे, लेकिन उनका परिवार अचानक ही आर्थिक तंगी के दौर में आ गया था। यहां तक कि नाना पाटेकर को पढ़ाई के साथ काम भी करना पड़ा। उस दौर में नाना पाटेकर सुबह कॉलेज में होते थे और गुजारे के लिए शाम को ऐड एजेंसी में काम करते थे। नाना पाटेकर ने बताया कि उसी दौर में उनकी नीलकांति पाटेकर से मुलाकात हुई थी। वह उस समय बैंक में काम करती थीं, लेकिन उनकी थिएटर में रुचि थी और कुछ काम कर चुकी थीं। दोनों की दोस्ती करीबी में बदल गई और फिर 1978 में दोनों ने शादी कर ली।

इसे भी पढ़ें :कृषि मंत्री ने सिंधु Border में गुजारी रात, किसानों के लिए बनाया खाना

नीलकांति ने पैशन की ओर बढ़ने के लिए किया इंस्‍पायर

क्रांतिवीर, खामोशी, प्रहार, तिरंगा जैसी मूवीज के स्टार नाना पाटेकर बताते हैं कि शादी के बाद मेरे मन में यह ख्याल आया कि थिएटर या फिर ऐडवर्टाइजिंग में से किसी एक को चुनना होगा। नाना पाटेकर बताते हैं, ‘मैंने थिएटर की ओर जाने का फैसला लिया, लेकिन प्रति शो 75 रुपये ही मिलते थे। उस समय नीलकांति की सैलरी प्रति माह 2,500 रुपये थी। ऐसे में नीलकांति ने मुझसे कहा कि आप पैसे की चिंता किए बगैर अपने पैशन की ओर बढ़ो।’

इसे भी पढ़ें :फ्लैट में मिला Nurse का शव, छह साल से थी लिव इन रिलेशन में

1979 में मिली फिल्‍म

नाना पाटेकर ने करीब एक दशक तक थिएटर में काम किया और फिर 1979 में हामिदा बाई चि कोठी नाम की फिल्म में काम करने का मौका मिला। विजय मेहता की यह मराठी फिल्म उनके करियर का पहला कॉमर्शियल ब्रेक थी। नाना पाटेकर बताते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान लोग इकट्ठा हो जाते थे और अक्सर मेरे काम की तारीफ करते थे। उस दौर में मेरे लिए यही सबसे बड़ा सम्मान था। परिंदा, राजनीति, प्रहार, गुलाम-ए-मुस्तफा जैसी तमाम फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए नाना पाटेकर को जाना जाता है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सिया-चेतन में फोन पर 238 घंटे बाते हुई, अब…

Kohramlive : पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की...

एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

Bihar :  बेगूसराय में हुये भीषण सड़क हादसे में...

सास-दामाद की लव स्टोरी, वीडियो वायरल…

UP : रिश्तों की दुनिया में कुछ खबरें ऐसी...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...