पति की नौकरी और प्रेमी को पाने की चाह में बनी नागिन

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

बड़काकाना : रोज-रोज की किचकिच और प्रेमी को अपना जीवन साथी बनाने की चाह ने मीरा जहरीली नागिन बन गई। अपने बेगाने किसी ने सोचा तक नहीं था कि मीरा इस कदर अपने पति को ही डंस लेगी। शक की बुनियाद पर बड़काकाना GRP ने मीरा के आशिक दीपक सिंह उर्फ गणेश को उठाया। थाने में हुई सख्‍ती से पूछताछ में वह टूट गया और राज खोला। रवींद्र की हत्‍या उसकी पत्‍नी के इशारे पर की गई। इसके एवज में मीरा ने बतौर सुपारी 3 लाख रुपये दिये थे।

Read More : जब नई नवेली बहू लगने लगी करिया… देखिये, कांके थाना में कैसे हुआ बवाल

वहीं वादा की थी कि पति की हत्‍या के बाद रेलवे में उनकी जगह नौकरी हासिल कर हमदोनों एैश करेंगे। मीरा का गणेश से बीते कई वर्षों से नाजायज रिश्‍ता था। इस नाजायज रिश्‍ते को लेकर ही मीरा और रवींद्र में रोज किचकिच और झगड़ा भी होता था। यह राज खुलते ही GRP ने मीरा को गिरफ्तार कर लिया। मीरा ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया और बोली पैसे के कारण अक्‍सर पति रवींद्र से झगड़ा होता था। गणेश का उसके घर में आना-जाना था। गणेश से उसे प्‍यार हो गया और रच डाली पति की हत्‍या की साजिश। हत्‍या की सूत्रधार मीरा का पति बड़काकाना रेलवे स्‍टेशन में कार्यरत था। रवींद्र की हत्या बीते 3 जून को कर दी गई थी। शराब पिलाने के बहाने गणेश का दोस्‍त रोशन उसे बुलाया। खाने-पीने के बाद तीनों एक बाइक से निकले। रास्‍ते में क्लच वायर से गला घोंट मारने का प्रयास किया। कामयाब नहीं हुए तो पत्‍थर से कूचकर मार डाला।

Read More : PLFI एरिया कमांडर समेत 8 उग्रवादी धराये, ऐसे मिली सफलता

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...

दनुआ घाटी में फिर चीखी रफ्तार, पलभर में…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण की दनुआ घाटी आज फिर...