Ranchi : रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में बंद पड़े मकान में हुई लाखों की चोरी का आखिरकार पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुये इस वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से बड़ी रकम भी बरामद की है। गिरफ्तार सुलतान मियां, दीपक कुमार साहु उर्फ बुतरु एवं मोहम्मद आजाद अंसारी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इनकी निशानदेही पर 6 लाख 50 हजार रुपये नकद, 2 मोबाइल फोन एवं एक बलेनो कार (JH01DH5937) बरामद किये गये। यहां याद दिला दें कि बीते 18 मार्च को दलादली TOP अंतर्गत कृष्णा नगर रोड नंबर-03, गुटुवा में चोरी की घटना सामने आई थी। घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने लाखों रुपये पर हाथ साफ कर दिया। इस संबंध में पीड़ित राहुल सिंह ने नगड़ी थाना में केस दर्ज कराया था। इसके बाद रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने DSP अरविंद कुमार के नेतृत्व में स्पेशल टीम बनाई। गठित टीम टेक्निकल सेल की मदद से चोरों को खोज निकाला।
बंद घर में लाखों की चोरी का राज खुला, 6.5 लाख कैश बरामद…#ranchi #jharkhand #police pic.twitter.com/rfpVII8ApL
— KohramLive (@KohramLive) March 26, 2026
इसे भी पढ़े :रिंकू सिंह बने ऑफिसर, कितनी मिलेगी सैलरी और क्या होगा रोल… जानें
इसे भी पढ़े :ड्यूटी से गायब हुये तो होगी कार्रवाई… देखें वीडियो
इसे भी पढ़े :रामनवमी महोत्सव का न्योता स्वीकार किया CM हेमंत सोरेन ने…
इसे भी पढ़े :CM हेमंत सोरेन ने दिया शांति और भाईचारे का संदेश…
इसे भी पढ़े :रांची में गूंजेगा T20 का रोमांच, कब-कब मैच… देखें पूरा शेड्यूल










