Bhagalpur : सात साल पहले लव मैरिज करने वाली मीनू देवी बिल्कुल अकेली हो गई। घरवालों के मर्जी के बिना मीनू का हाथ थामने वाला नीतीश कुमार अचानक बीते कुछ दिनों से गायब है। उसका फोन भी बंद है। घर से निकलने से पहले नीतीश ने अपनी पत्नी मीनू से कहा कि नानी का फोन आया था, मेरी मां का देहांत हो गया है। इसके बाद से वह गायब है। उसकी नानी बोला करती है कि वह उसके पति की दूसरी शादी करवा देगी। उसे डर-भय है कि कहीं ऐसा हो गया तो उसका क्या होगा। किसके सहारे शेष जिंदगी काटेगी। उसने तो नीतीश को दगा नहीं दिया, फिर वह क्यों? जिंदगी से हताश, निराश और दुखी मीनू देवी बुधवार को भागलपुर के पुलिस कप्तान से मिलने उनके दफ्तर पहुंची थी। यहीं पर उसने अपना दुखड़ा पत्रकारों को बताया। वह बेगुसराय की रहनेवाली है।
विवाहिता मीनू देवी का कहना है कि उसका पति से कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं हुआ। उसके परिवार वाले नहीं चाहते कि हम उनके साथ रहे। हम दोनों एक दूसरे के साथ 7 साल बिताये। उनकी नानी का कहना है कि मेरे पति की शादी वह कहीं और कर रहे हैं। अगर मेरे पति मेरे साथ नहीं रहेंगे तो मैं कहां जाऊंगी। कैसे पूरा जीवन गुजारूंगी। अगर जिंदगी खुदा की रहमत है तो जीना इस कदर दुश्वार क्यों है…।
इसे भी पढ़ें : रांची में एक साथ 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड…
इसे भी पढ़ें : धनबाद में जमीन कारोबारी पर बरसाई गो*लियां…
इसे भी पढ़ें : रांची में ड्रग्स खरीद-बिक्री का अनोखा तरीका, SP खोल गये राज… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सुरंग से निकला बेटा, मिलने से पहले चल बसे पिता…
इसे भी पढ़ें : दिवंगत IPS अमिताभ चौधरी के दुखी बेटे का सनसनीखेज खुलासा…
इसे भी पढ़ें : ”पत्रकार बना दूंगा” फिर कर गया महापाप, क्या बोले SP… जानें
इसे भी पढ़ें : जेल के अंदर हो रहे ”खेला” को दबा दिया बिकाऊ ने… जानें








