KHUNTI : PLFI के सुप्रीमो दिनेश गोप के पकड़े जाने के बाद संगठन का खूंटा डगमगाने लगा है। संगठन को एक बार फिर से जोरदार झटका खूंटी पुलिस ने दिया है। पुलिस ने PLFI के चार हार्ड कोर उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें एरिया कमांडर एरिया कमांडर प्रशांत कुमार उर्फ डब्लू गोप भी शामिल है। तीन अन्य के नाम नीतीश गोप, मिथिलेश गोप उर्फ मिथुन एवं बाहन गोप उर्फ नन्द कुमार महतो बताये गये। इनके पास से उम्दा किस्म का एक पिस्टल, एक पिस्तौल, 13 जिंदा गोलियां, एक अल्टो कार, एक टेम्पो, मोबाइल और संगठन के नाम के पर्चे मिले हैं। इस बात का खुलासा आज खूंटी पुलिस कप्तान अमन कुमार ने किया। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि करीब दो माह पहले ही प्रशांत कुमार उर्फ डब्बू गोप को एरिया कमांडर की जिम्मेदारी दी गई थी। डब्बू गोप को संगठन के नाम का आतंक फैलाने और लेवी वसूलने का टास्क दिया गया था। संगठन में ओहदा मिलते ही डब्बू गोप ने आतंक मचाना शुरू कर दिया।
बालू तस्कर अवधेश यादव और चंदन जायसवाल उर्फ चंदू की जेसीबी जला दी। SP ने खुलासा किया कि बालू माफिया चंदू जायसवाल और प्रदीप गोप के बीच लेनदेन को लेकर अदावत चल रही थी। प्रदीप गोप के कहने पर ही डब्बू गोप को संगठन के सुप्रीमो दिनेश गोप ने एरिया कमांडर बनाया था। संगठन के निर्देश पर डब्बू गोप ने खुराफाती शुरू कर दी थी। वह plfi के नाम का आतंक फिर से कायम करना चाहता था। इस बीच पुलिस कप्तान अमन कुमार को डब्बू गोप के दस्ते की गतिविधियों के बारे में गुप्त सूचना मिली। पुलिस कप्तान ने एक स्पेशल टीम बनाई। गठित टीम ने खूंटी के जरियागढ़ के रेगड़े जंगल में घेराबंदी कर 4 उग्रवादियों को धर दबोचा।

इसे भी पढ़ें : इस बैंक जैसा SMS आये तो हो जाएं अलर्ट… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : एक महीने पहले की थी लव मैरिज, अब इस हाल में मिले दंपति
इसे भी पढ़ें : Income Tax भरने वालों के लिए नई गाइडलाइन जारी, देख लें वरना…
इसे भी पढ़ें : टीचर के साथ मोची ने क्या कर डाला… देखें
इसे भी पढ़ें : धोनी के घुटने की सर्जरी सफल, जानिए कब तक होंगे ठीक
इसे भी पढ़ें : झारखंड में महंगी हुई बिजली… जानें कितनी
इसे भी पढ़ें : अगले 24 घंटों में तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गरज, चमक के साथ होगी बारिश












