डूरंड कप के पहले मैच में जमशेदपुर FC का धमाका…

Date:

spot_img
Ranchi : इंडियन ऑयल डूरंड कप 2026 के उद्घाटन मुकाबले में जमशेदपुर एफसी ने दमदार खेल दिखाते हुये श्रीलंका की डिफेंडर्स एफसी को 5-0 से करारी शिकस्त दी। पहले हाफ में ही चार गोल दागकर टीम ने मैच लगभग अपने नाम कर लिया। मैच के चौथे मिनट में रेनियर फर्नांडिस ने पहला गोल कर जमशेदपुर को बढ़त दिलाई। इसके महज चार मिनट बाद उन्होंने दूसरा गोल दागकर स्कोर 2-0 कर दिया।

जमशेदपुर का हमला यहीं नहीं रुका। 23वें मिनट में अमन सीके ने तीसरा गोल किया, जबकि 39वें मिनट में देवेंद्र मुरगांवकर ने चौथा गोल दागकर मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा बना दिया।

दूसरे हाफ में भी जमशेदपुर का दबदबा कायम रहा। डिफेंडर्स एफसी वापसी की कोशिश करती रही, लेकिन मजबूत डिफेंस के सामने उसे कोई मौका नहीं मिला। 82वें मिनट में रेनियर फर्नांडिस ने अपना हैट्रिक गोल दागते हुये टीम की जीत पर मुहर लगा दी। रेनियर फर्नांडिस तीन गोल कर मैच के सबसे बड़े हीरो बने। अमन सीके और देवेंद्र मुरगांवकर ने भी एक-एक गोल कर जीत में अहम भूमिका निभाई। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में 5-0 की बड़ी जीत दर्ज कर जमशेदपुर एफसी ने साफ कर दिया है कि इस बार वह खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरी है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

DC-SSP की निगरानी में उद्घाटन मुकाबला रहा शानदार… देखें वीडियो

Ranchi : रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल...

पूर्व JIO मैनेजर निकला मास्टरमाइंड, 33 कांडों का खुलासा… देखें वीडियो

Ranchi : रांची पुलिस ने मोबाइल टावरों से कीमती...

PM मोदी ने किया पोस्ट …एक और शानदार चैप्टर!

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक X...

‘My Person’… अर्शदीप सिंह ने रिश्ते पर लगाई मुहर, देखें तस्वीरें…

Kohramlive : भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आखिरकार...

वैभव का तूफान, 3-0 से जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप…

Kohramlive : 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक...