spot_img
spot_img
spot_img

मुंगेर के गुंडे, कांके में गुंडई, SSP चौंका डाले… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : डराने के लिए पहले गोली मारी, फिर अनिल सिंह मुंडा बच गया तो उसे एक बार फिर से डराने हड़काने लगा। उसे फोन कर बतौर रंगदारी 20 लाख रुपये की मांग की जाने लगी। जमीन कारोबारी अनिल से कहा गया… पिछली बार बच गए थे, इस बार बचना मुश्किल हो जाएगा। डरे-सहमे अनिल ने रांची के कांके थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी। वहीं जिस नंबर से रंगदारी मांगी जा रही थी, वह नंबर भी पुलिस को दे दिया गया। इल्जाम है कि कुछ दिनों बाद इसी नंबर से एक अन्य कारोबारी अजय बैठा से रंगदारी मांगी गयी। गुंडा टैक्स नहीं देने पर अजय को जान से मार देने की धमकी दी गयी। अजय ने भी कांके थाना में प्राथमिकी दर्ज करा ली।

यह बात रांची पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा तक पहुंची। कांके डीएसपी नीरज कुमार की देख-रेख में एक टीम का गठन किया गया। टेक्निकल सेल की मदद से आयी एक सूचना ने पुलिस की नींद उड़ा दी। सूचना यह थी कि कुछ लोग जमीन कारोबारी अनिल सिंह मुंडा को मारने निकल चुके हैं। सबके सब मुंगेर के हैं। एक्टिव मोड में आयी पुलिस ने शूटर विश्वजीत कुमार सिंह उर्फ विक्की, सूरज कुमार सिंह और शुभम कुमार सिंह उर्फ गोलू को दबोच लिया। गिरफ्तार विश्वजीत ने अपना जुर्म काबुल करते हुए पुलिस को बताया कि उसने ही अनिल मुंडा और अजय बैठा से रंगदारी मांगी थी। वहीं सूरज, निक्कू और राजकुमार के साथ मिलकर अनिल मुंडा को गोली मारी थी। विश्वजीत ने एक सनसनीखेज राज उगला, उसने कहा अनिल मुंडा के करीबी दिनेश महतो ने उसे मुकेश कुजूर को मारने के लिए बोला था। यह सौदा 8 लाख रुपए में तय हुआ था। कांके चौक में रहनेवाले शुभम सिंह उर्फ गोलू ने उसे अनिल और अजय का मोबाइल नंबर दिया था। सुने क्या बोले रुरल एसपी मो. नौशाद आलम…

इसे भी पढ़ें :Vivo का बंपर धमाका! इस फोन पर मिल रही है बंपर छूट, जानिए ऑफर

इसे भी पढ़ें :रेलवे में बिना परीक्षा नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, ऐसे करें अप्‍लाई

इसे भी पढ़ें :पंचायत चुनाव में न हो कोई गड़बड़ी, देखिये क्‍या कर रहे SP…

इसे भी पढ़ें :टीचर बाप की घिनौनी हरकत का बेटी ने बनाया वीडियो, सबूत लेकर पहुंची, देखें…

इसे भी पढ़ें :डॉ समीर को धमकाने वालों का धनबाद पुलिस ने क्‍या किया, देखें…

इसे भी पढ़ें :जंगल बचाने वाले के साथ ग्रामीणों ने क्‍या किया, देखें…

इसे भी पढ़ें :IAS के ठिकानों पर रेड, मिला इतना कैश कि मंगानी पड़ी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गढ़वा में सनसनी, तालाब में मिला 13 साल की किशोरी का शव…

Garhwa : गढ़वा थाना क्षेत्र के सुखबाना गांव में...

जमीन के लिये चाचा पर चली गो’ली! भतीजे पर लगा संगीन आरोप…

Palamu : जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में...

शादी में जाना था, मौ’त ने रास्ते में रोक लिया… एक साथ बुझ गये 3 चिराग

Lohardaga : एक शादी समारोह में शामिल होने निकले...

21 जून को छुट्टी नहीं! योग दिवस पर खुलेंगे झारखंड के सभी सरकारी स्कूल…

Ranchi : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...