Ranchi : अवैध खनन मामले में ED ने शुक्रवार की सुबह एक साथ देश के कई राज्यों में छापेमारी की। यह कार्रवाई झारखंड में पोस्टेड IAS अधिकारी पूजा सिंघल और उनके जुड़े लोगों के ठिकानों पर की गई। खबर आ रही है कि पूजा सिंघल के करीबी CA के घर से 25 करोड़ रुपए कैश मिला है। ED नोट गिनने वाली मशीन से कैश की गिनती कर रही है। हालांकि ED की तरफ से कैश मिलने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर घर में सजाकर रखे नोटों का बंडल वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार ED की टीम ने एक साथ झारखंड के रांची, धनबाद, खूंटी, राजस्थान के जयपुर, हरियाणा के फरीदाबाद और गुरुग्राम, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, बिहार के मुजफ्फरपुर और दिल्ली-NCR में छापे मारे हैं। रांची के कांके रोड के चांदनी चौक स्थित पंचवटी रेजिडेंसी के ब्लॉक नंबर 9, लालपुर के हरिओम टावर स्थित नई बिल्डिंग, बरियातू के पल्स अस्पताल में भी छापेमारी की सूचना है। यहां याद दिला दें कि पल्स हॉस्पिटल पूजा सिंघल के पति और व्यवसायी अभिषेक झा का है।
इसे भी पढ़ें : देखते रह गये दूल्हे राजा, वरमाला छीन दुल्हन के साथ…
इसे भी पढ़ें : चंद जाबांजों ने निपटा डाला लाका को, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें : “पुष्पा” भा गया खूंटी के तस्करों को, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : विवाहिता और जवान लड़के का जंगल में क्या हुआ, देखें…
इसे भी पढ़ें : हाथों की मेंहदी छूटने से पहले उजड़ी मांग, रो पड़ा पूरा गांव, देखें…
इसे भी पढ़ें : होने वाला था एक रेलवे अधिकारी का मर्डर, बचा ली रांची पुलिस, देखें कैसे…








