spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई Attack के Mastermind लखवी को टेरर फंडिंग केस में 15 Years की सजा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क: लश्कर-ए-तैयबा के ऑपरेशंस कमांडर आतंकी जकीउर रहमान लखवी को पाकिस्तान में 15 साल की सजा सुनाई गई है। टेरर फंडिंग से जुड़े एक मामले में बीते दिनों ही लखवी को गिरफ्तार किया गया था अब शुक्रवार को लाहौर की एंटी टेररिज्म कोर्ट ने उसकी सजा की घोषणा की है। उल्‍लेखनीय है कि जकीउर रहमान लखवी साल 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड भी था।

इसे भी पढ़ें :बड़े Papa ने नाबालिग भतीजी की मांग में भरा सिंदूर, क्या हुआ फिर…

लाहौर में दर्ज है मामला

लाहौर में जकीउर रहमान लखवी के खिलाफ टेरर फंडिंग का मामला दर्ज है। उसपर आरोप था कि डिस्पेंसरी के नाम पर पैसा इकट्ठा करता था और उसका इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में करता था। मुख्य रूप से इसका इस्तेमाल नए आतंकियों को तैयार करने में किया जाता था।

आपको बता दें कि जकीउर रहमान लखवी को संयुक्त राष्ट्र द्वारा भी आतंकी घोषित किया हुआ था, जो लंबे वक्त से गिरफ्तार से बाहर था. लेकिन हाल ही में FATF की बैठक से पहले पाकिस्तान में उसपर एक्शन लिया गया और जेल में डाला गया।

इसे भी पढ़ें :…और पुलिस के पहुंचते ही मच गया हड़कंप, 2 युवक और युवतियां ऐसी हालत में पकड़ाई कि…

मुंबई हमले में 2015 से है बेल पर

मुंबई में हुए आतंकी हमले के मामले में हाफिज़ सईद के साथ जकीउर रहमान लखवी भी आरोपी है। इस मामले में भी उसे जेल हुई थी, लेकिन 2015 से ही वो बेल पर बाहर है। बीते दिनों हुई उसकी गिरफ्तारी पर अमेरिका की ओर से भी संतोष जाहिर किया गया था।

इसे भी पढ़ें :बस के ऊपर पलटा ट्रक, 5 लोगों की दर्दनाक मौत, कई गंभीर

होनी है एफएटीएफ की बैठक

गौरतलब है कि जनवरी-फरवरी में फाइनेंशियल एक्शन टॉस्क फोर्स की बैठक होनी है, ये संस्था देशों को आतंक के खिलाफ लड़ने के लिए पैसा देती है। लंबे वक्त से पाकिस्तान पर यहां ग्रे लिस्ट में जाने की तलवार लटकी है, ऐसे में हर बार ऐसा देखा गया है कि बैठक से पहले पाकिस्तान आतंकियों पर शिकंजा कसता आया है।

Mumbai attack mastermind Lakhvi sentenced to 15 years in Terror funding case

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिजली निगम के मानव दिवस कर्मियों की हुंकार…

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण व्यवस्था को वर्षों से...

नशे के खिलाफ दौड़ा झारखंड, PRD की प्रदर्शनी बनी मनमोहक…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर शुरू...

15 साल का तूफान और अलग ड्रेसिंग रूम, मौका मिला तो टूट जायेगा ये रिकॉर्ड…

Kohramlive : महज 15 साल की उम्र में भारतीय सीनियर...

CISF DIG का तबादला, इस IPS की हो सकती है एंट्री…

Bokaro : देश के सबसे बड़े इस्पात संयंत्रों में...

हाईकोर्ट ने कहा, अब मोहलत नहीं मिलेगी…

Ranchi : झारखंड की जेलों में वर्षों से खाली...