कोहराम लाइव डेस्क : स्कूली छात्रों और कर्मचारियों से भरी बस के उपर राख से भरा ट्रक पलट गया। हादसा में 5 लोगों की मौत हो गई, वहीं कई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी और प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना मध्य प्रदेश के रीवा जिले की है।
इसे भी पढ़ें :RamnikRanchi बनानी है तो कचरा दिखते ही इस नंबर पर करें डायल
दुर्घटना में 9 से 10 लोग घायल
पुलिस के अनुसार अल्ट्राटेक सीमेंट की बस स्कूल के छात्रों और कर्मचारियों को लेकर जा रही थी। बस के छुहिया घाटी पहुंचते ही उसके ऊपर ऊंचाई से गर्म राख से भरा ट्रक आ गिरा। इस घटना में पांच लोगों की मौत और 9 से 10 घायल हो गए।
इसे भी पढ़ें :धनबाद में अपराधियों ने रंजीत सिंह को मारी गोली, मौत
घायलों को पहुंचाया अस्पताल
दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डीपी सिंह, डीएसपी रीवा ने बताया कि सभी घायलों को संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और अस्पताल में 1 महिला की मौत हुई। इस हादसे की जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़ें :भैरव सिंह ने किया सरेंडर, बोला- सीएम काफिले पर हमले का कोई इरादा नहीं था
इसे भी पढ़ें :Teacher ने बच्ची के साथ की घिनौनी हरकत, जमकर धुनाया















