रांची : लावारिस शवों को मुक्ति दिलाने के लिए जानी जाने वाली मुक्ति संस्था ने रविवार को 37 लावारिस लाशों को मुक्ति दिलाई। संस्था ने जुमार नदी के तट पर 37 लावारिस लाशों का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। सुबह 9 बजे संस्था के सदस्यों ने लकड़ी सजाने का काम किया। जिसके बाद रिम्स के शीत शवगृह से 37 लावारिस शवों को पैक कर के जुमार नदी के तट पर लाया गया। जहां संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया द्वारा मुखाग्नि दी गयी और सभी 37 अज्ञात पार्थिव शरीर का सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया। संस्था द्वारा लगातार छह वर्षों से ये पुनीत कार्य किया जा रहा है। जिसमें अब तक 1079 शवों की अंत्येष्टि की गयी है।

इसे भी पढ़ें : बेटी के साथ प्रेमी को देख आग-बबूला हुआ पिता और फिर कर दिया ये…
लावारिस शवों के सामूहिक अंतिम संस्कार में ये लोग रहे मौजूद
प्रवीण लोहिया, अमित किशोर, संदीप पपनेजा, सुदर्शन अग्रवाल, परमजीत सिंह टिंकू, आशीष भाटिया, सीताराम कौशिक, गौरीशंकर शर्मा, राहुल चौधरी, अरुण कुतरियर, शिवशंकर शर्मा, हरीश नागपाल, रवि अग्रवाल, मनोज पाठक, संजू कुमार, दिनेश गाबा, गांधी बबलू, शेखर मेघवाल, मोती सिंह, संदीप कुमार, सुनील अग्रवाल, मनीष तांतिया, मनीष जैन, रतन अग्रवाल, नीरज खैतान, संजय सिंह, रोहित पोद्दार, उज्ज्वल जैन, पंकज खिरवाल, राहुल जायसवाल मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : राशनकार्डधारियों के लिए जरूरी सूचना, करा लें ये काम नहीं तो…












