Ranchi : मुक्ति संस्था और इंडिया यंग फाउंडेशन अब कोरोना मरीजों और उनके परिजनों को फ्री में खाना उपलब्ध कराएगा। योजना की शुरुआत कल से होने वाली है। संस्था के सदस्य रिम्स, सदर समेत कई अन्य ऐसे स्थानों को चिन्हित किया है जहां की मरीज और उनके परिजन परेशान हैं और उन्हें भोजन की जरूरत है। इन जगहों पर संस्था के सदस्य मुफ्त भोजन उपलब्ध करवाएंगे। डेली लगभग 400 प्लेट भोजन की व्यवस्था से यह योजना की शुरुआत की जायेगी। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 7654947547, 9334130600 पर संपर्क कर खाना मंगा सकते है। या फिर www.indiayoungfoundation.Org पर भी खाना बुक कर सकते है।
Read More :जांच के नाम पर लोगों को बेवजह परेशान नहीं करें अधिकारी : मिथिलेश ठाकुर
Read More : BREAKING : सीसीएल कर्मी ने पत्नी को मारी गोली, पुलिस पहुंची और…












