spot_img
spot_img
spot_img

जांच के नाम पर लोगों को बेवजह परेशान नहीं करें अधिकारी : मिथिलेश ठाकुर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • आम लोगों से मंत्री ने की ई-पास व मास्क का उपयोग करने की अपील

GARHWA : झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने डीसी एवं एसपी को जांच के नाम पर आम लोगों को बेवजह परेशान नहीं करने का निर्देश दिया है। कहा है कि कोरोना काल में सभी लोग महामारी से परेशान हैं। ऐसे में लोगों को बेवजह जांच के नाम पर परेशान करना उचित नहीं है। लोगों के मास्क एवं ई-पास की जांच की जाए। चालान कटाने के नाम पर परिवहन कार्यालय में बेवजह भीड़ उमड़ रही है। इसको भी नियंत्रित करने की आवश्यकता है। मंत्री ने आम लोगों से भी अपील की है कि कोई भी व्यक्ति अति आवश्यक कार्य पड़ने पर ही घर से बाहर निकले। मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग जरूर करे।

Read More : BREAKING : सीसीएल कर्मी ने पत्‍नी को मारी गोली, पुलिस पहुंची और…

ई-पास बनवाना आसान

मंत्री ने कहा कि ई-पास बनाना आसान है। जब अति आवश्यक हो तभी बनवाएं और घर से बाहर निकलें अन्यथा बेवजह ई-पास बनवा कर शहर में घूमने का कोई औचित्य नहीं है। कोई भी व्यक्ति ई-पास का दुरुपयोग नहीं करे। कोविड का टीका सभी लें। कोरोना का हल्का लक्षण भी मालूम पड़े, तो जांच कराएं।

Read More : कोडरमा के जंगल में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, जमीन बेच कर करना चाहता था भतीजी की शादी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...

झारखंड में एक ही रोज 88 JAS अधिकारियों का तबादला…

Ranchi : झारखंड सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक स्तर...