spot_img
spot_img
spot_img

खदान हादसे में मर गया मुख्तार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

DUMKA : झारखंड के दुमका जिले में गुरुवार को पत्थर खनन के दौरान मलबा गिरने से इसकी चपेट में आकर एक मजदूर की जान चली गई। दूसरा मजदूर जख्मी हो गया। यह हादसा शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के पत्थर उद्योग क्षेत्र में मझलाडीह गांव में हुआ। अवैध पत्थर खदान में ड्रिल करने के दौरान हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलने के बाद एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची।

रामपुरहाट अस्पताल में घायल का हो रहा इलाज

घायल को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हो गई। अब तक पुलिस की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी। हादसे में मरने वाले मजदूर की पहचान मुख्तार शेख के रूप में की गई है। घायल का नाम सैदूल शेख है। वह पाकुड़ जिले के सीतारामपुर रहने वाला है। घायल का इलाज पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट अस्पताल में चल रहा है।

लंबे समय से चल रहा अवैध खनन का काम

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। खनन स्थल से मजदूर के शव को बाहर निकाला गया। कुछ स्थानीय लोगों की तरफ से मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि इलाके में लंबे समय से पत्थर खनन का अवैध धंधा चल रहा है। इसकी रोकथाम के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जाता।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Cabinet @24.02.2022 : कुल 35 प्रस्तावों पर लगी मुहर

इसे भी पढ़ें : Jamtara में बड़ा हादसा, 2 दर्जन से ज्‍यादा लोगों की खतरे में जान…

इसे भी पढ़ें : यूक्रेन का लड़ाकू विमान क्रैश, 14 लोग थे सवार

इसे भी पढ़ें : रूस ने यूक्रेन पर किया हमला, पुतिन ने दी चेतावनी, कोई न दे दखल, वर्ना

इसे भी पढ़ें : सीएम से मिले सरकारी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल, मिला ये आश्वासन

इसे भी पढ़ें : रूसी हमले में मारे गए 40 यूक्रेनी सैनिक और 10 नागरिक

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...

तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…

Ranchi : हजारीबाग के बड़कागांव के पूर्व विधायक और...

बिजली निगम के मानव दिवस कर्मियों की हुंकार…

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण व्यवस्था को वर्षों से...

नशे के खिलाफ दौड़ा झारखंड, PRD की प्रदर्शनी बनी मनमोहक…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर शुरू...

CISF DIG का तबादला, इस IPS की हो सकती है एंट्री…

Bokaro : देश के सबसे बड़े इस्पात संयंत्रों में...