spot_img

सीएम से मिले सरकारी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल, मिला ये आश्वासन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : सीएम हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे सरकारी कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। सरकारी कर्मचारी संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि वर्तमान सरकार से उन्हें काफी उम्मीदें हैं। मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सदस्यों ने कहा कि राज्य में यह पहली सरकार है, जिसने हमारी मांगों पर सकारात्मक पहल करने की बात कही है। अपने चुनावी घोषणा पत्र में भी वर्तमान सरकार ने झारखंड प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाल करने की घोषणा की है। सदस्यों ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि पूर्व में आपके द्वारा राज्य में पुरानी पेंशन बहाल करने निमित्त बयान पर अमल करते हुए राजस्थान आदि राज्यों ने पुरानी पेंशन स्किम को अमलीजामा पहनाने का कार्य किया है। आपके नेतृत्व में राज्य में कार्यरत सरकारी कर्मचारियों के कई समस्याओं एवं मांगों पर सकारात्मक विचार किया गया है, आपकी सरकार की कार्य कुशलता का ही परिणाम है कि राज्य में पारा शिक्षकों की मांगों पर ऐतिहासिक निर्णय लिया जा सका है।

उचित एवं नियमसंगत मांगों पर सकारात्मक विचार करेगी राज्य सरकार

मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे सरकारी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों को आश्वस्त किया कि वर्तमान राज्य सरकार आपकी मांगों को लेकर गंभीर है। आने वाले समय में नियमसंगत तरीके से आपकी उचित मांगो का निराकरण हमारी सरकार अवश्य करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी सभी मांगों एवं समस्याओं पर सरकार की नजर है। मुख्यमंत्री ने सदस्यों से कहा कि कर्मचारी बेवजह हड़ताल या धरने पर न बैठें। यह आपकी सरकार है, अपनी समस्याएं सरकार के समक्ष आप रखें। आपकी समस्याओं पर यथोचित सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार राज्य को बेहतर दिशा की ओर ले जाने का कार्य कर रही है। पिछले 20 वर्षों में कार्यपालिका की उदासीनता के चलते नियमावलियों में कई त्रुटियां व्याप्त थी, इन त्रुटियों को मैं दुरुस्त करने पर लगा हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी सेवाओं से जुड़े कर्मचारी सेवाकाल के दौरान सुशासन के लिए अपना अमूल्य योगदान देते हैं। मैं सभी पहलुओं पर विचार करते हुए जल्द आप की उचित और नियमसंगत मांगों पर सकारात्मक निर्णय लूंगा।

इसे भी पढ़ें : LIC ला रही अपना IPO, 13 फरवरी से पहले ली गई पॉलिसी का मिलेगा बड़ा फायदा

इसे भी पढ़ें : पीरियड्स के दर्द से हैं परेशान? तो फॉलो करें Shilpa के ये खास टिप्स

इसे भी पढ़ें : वर्क प्रेशर से परेशान हैं तो चैन पाने के लिए जानें ये आसान उपाय

इसे भी पढ़ें : गर्लफ्रेंड से आया था मिलने, दूल्‍हा बनकर लौटा, देेखें फिर क्‍या हुआ…

इसे भी पढ़ें : RBI ने तीन कोऑपरेटिव बैंकों पर लगाया जुर्माना, जानें कौन हैं ये बैंक

इसे भी पढ़ें : LPG ग्राहकों के लिए तगड़ा झटका! दोगुनी हो सकती है रसोई गैस की कीमत

इसे भी पढ़ें : SBI ALERT! पैसे के लिए QR कोड नहीं करें स्कैन, वरना हो जाएंगे कंगाल

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...