spot_img
spot_img

मुकेश अंबानी खुद उठाते हैं अपनी Z + सिक्योरिटी का खर्च

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : देश-दुनिया के सबसे बड़े उद्योगपतियों में से एक मुकेश अंबानी की सुरक्षा बरकरार रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में कहा है कि मुकेश अंबानी और उनके परिवार को दी जा रही सुरक्षा जारी रखी जाए। बताते चले कि केंद्र सरकार की ओर से दी जाने वाली सुरक्षा का पूरा खर्च मुकेश अंबानी स्वंय उठाते हैं।

जनहित याचिका खारिज 

देश के दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी को जेड+ सुरक्षा प्रदान की गई है। लेकिन विकास साहा नाम के एक शख्स ने त्रिपुरा हाईकोर्ट में अंबानी की जेड+ सिक्योरिटी के खिलाफ जनहित याचिका दायर कर दी थी। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमना, जस्टिस कृष्ण मुरारी और हिमा कोहली की बेंच ने इस जनहित याचिका को हाल ही में खारिज करते हुए केंद्र को सुरक्षा जारी रखने का आदेश दिया है। मुकेश अंबानी देश के उन चुनिंदा लोगों में से हैं जिन्हें जेड+ सुरक्षा मिली हुई है। एक अनुमान के अनुसार अंबानी की जेड+ सुरक्षा पर प्रतिमाह 15 से 20 लाख का खर्च आता है। मुकेश अंबानी इस जेड+ सुरक्षा पूरा खर्च स्वंय उठाते हैं जबकि अधिकांश मामलों में यह खर्च सरकार को उठाना पड़ता है। अंबानी को जेड+ सुरक्षा 2013 में आंतकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से मिली धमकियों के बाद यूपीए सरकार ने मुहैया कराई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बात 

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को खतरा है या नही यह केवल सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट से ही तय हो सकता है। बेंच ने कहा कि ने अंबानी देश के एक प्रमुख उद्योगपति है और उनकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है। इस पर अविश्वास का कोई कारण नजर नही आता। व्यक्ति अगर अपनी सुरक्षा का खर्च उठाने को तैयार है तो उसे सुरक्षा मिलनी ही चाहिए। कोर्ट ने अपने फैसले में हाल ही में अंबानी के घर के बाहर रखे गए बम और उन्हें मिल रही धमकियों का भी जिक्र किया।

इसे भी पढ़ें : ‘मेरा बॉयफ्रेंड-मेरा बॉयफ्रेंड’… बोल लड़कियों के बीच झोटा-झोटी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :CWG 2022 में जेरेमी ने भारत को दिलाया दूसरा Gold Medal

इसे भी पढ़ें :CWG 2022 : वेटलिफ्टिंग में गुरुराज ने भारत को दिलाया दूसरा मेडल, जीता ब्रॉन्‍ज

इसे भी पढ़ें :दिल्ली-देवघर विमान सेवा आज से शुरू

इसे भी पढ़ें :विचाराधीन कैदियों की रिहाई प्रक्रिया तेज करने का पीएम ने न्‍यायपालिका से किया आग्रह

इसे भी पढ़ें :12 वीं पास के लिए निकली है वैकेंसी, 38000 मिलेगी सैलरी 

इसे भी पढ़ें :चोरी चमारी में एक्टिव शातिर चोर का क्या हुआ, देखें..

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

सुभाष चंद्रा का आलीशान बंगला 1260 करोड़ में बिका, तोड़े सारे रिकॉर्ड…

Kohramlive : एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने...

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...