Kohramlive : UGC (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) ने एम.फिल प्रोग्राम बंद कर दिया है। UGC ने अब छात्रों को इस पाठ्यक्रम में प्रवेश न लेने की चेतावनी दी है, क्योंकि यह अब एक मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं है। आयोग ने कहा कि कुछ विश्वविद्यालय अभी भी एम.फिल (मास्टर ऑफ फिलॉसफी) कार्यक्रम के लिए नये आवेदन आमंत्रित कर रहे हैं, लेकिन इस डिग्री को बंद कर दिया गया है।
UGC के हवाले से मीडिया में आई खबरों के अनुसार, “यह सूचित किया जाता है कि यूजीसी ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (पीएचडी डिग्री प्रदान करने के लिए न्यूनतम मानक और प्रक्रियाएं) विनियम, 2022 तैयार किया है, जिसे 7 नवंबर, 2022 को भारत के राजपत्र में प्रकाशित किया गया है।” विश्वविद्यालय के अधिकारियों को भी 2023-24 शैक्षणिक वर्ष के लिए एम.फिल कार्यक्रम में प्रवेश रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया गया है।
यूजीसी सचिव मनीष जोशी ने कहा, “संज्ञान में आया है कि कुछ विश्वविद्यालय एम.फिल के लिए नए आवेदन आमंत्रित कर रहे हैं। इस संबंध में, यह ध्यान में लाना है कि एम.फिल. डिग्री कोई मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं है। यूजीसी (पीएचडी डिग्री प्रदान करने के लिए न्यूनतम मानक और प्रक्रियाएं) विनियम 2022 के विनियमन संख्या 14 में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि उच्च शैक्षणिक संस्थान एम.फिल की पेशकश नहीं करेंगे।”

इसे भी पढ़ें : क्या छोटा, क्या बड़ा, सबके लिये मछली घर में मस्ती ही मस्ती… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :रांची के इस रोड में एंट्री करने से पहले पढ़ ले यह खबर…
इसे भी पढ़ें :रांची में कल से धारा 144… जानें इलाका
इसे भी पढ़ें :जमीन संबंधी त्रुटियों का भी होगा समाधान : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें :डैम में डूबे धर्मेंद्र का तीसरे दिन भी सुराग नहीं… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :विभागीय सचिवों को इस दिन तक मुख्यालय ना छोड़ने का आदेश… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :आमिर खान की बेटी का प्रीवेडिंग फंक्शन हुआ शुरू… देखें
इसे भी पढ़ें :पुलिस मुखबिरी के इल्जाम में बीच रोड का*ट दी गर्दन
इसे भी पढ़ें :CM के लिए राहत भरी खबर…
इसे भी पढ़ें :‘दूसरा पुलवामा’ की धमकी देने वाले का झारखंड कनेक्शन… जानें
इसे भी पढ़ें :IT में निकली वैकेंसी, अजमाये किस्मत…
इसे भी पढ़ें :नये साल की शुरूआत महीने में इतने रोज बैंक बंद… जानें
इसे भी पढ़ें : संगीता सचमुच ”सावित्री” बन बचा ली ऐसे अपने पति को…
इसे भी पढ़ें : कबाड़ की चीजों से बना डाले हाथी, घोड़े और तितली… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : फोन पर लगल रहती थी बीवी, जिंदा ज*ला दिया पुराने यार को






