Ranchi : ‘बेशक, कल्चरल प्रोग्राम से शहर जिंदा रहता है। जिन बच्चों के माता-पिता अपने संतानों को लेकर क्लब या मंहगे होटलों में नहीं ले जा पाते, उनके लिये यह जगह बेहतरीन है। बच्चे भी अक्सर अपनी मां या पापा से पूछते हैं, क्या हम न्यू ईयर पर मौज-मस्ती नहीं कर सकते, ऐसे बच्चों और उनके गार्जियन को बहुत सुंदर सा मंच देने का काम बेखूबी प्रतुल शाहदेव कर रहे हैं।’ यह कहना है रांची के भाजपा सांसद संजय सेठ का। मौका था राजधानी के राजभवन के पास स्थित मछली घर में शुरू हुए न्यू ईयर कार्निवल का। यह अगले छह रोज तक चलेगा। सांसद सेठ ने कहा कि क्रार्यक्रम के आखिरी दिन जीत हासिल करने वाले बच्चों को सांसद की तरफ से प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा। इस पत्र में PM नरेंद्र मोदी के फोटो भी होंगे, ताकि बच्चे इसे अपने दोस्तों या उसे फ्रेमिंग कर दिवारों पर टांग सके। उनके मन में यह बोध हो कि उन्होंने एक प्रतिय़ोगिता में यह सर्टिफिकेट हासिल किया है।
वहीं मछली घर के मालिक प्रतुल शाहदेव आज बातों ही बातों में गजब की रोचक बातें बता गये। उन्होंने कहा कि एक रोज बारिश से छुपने के इरादे से वे यहां पनाह लिये। इस सरकारी जमीन को देख सोचा यहां कुछ बेहतर किया जा सकता है। किस्मत कब किसकी बदल जाये और कहां ले जाये, यह कोई नहीं बता सकता। प्रतुल शाहदेव ने अपनी मां के त्याग और बलिदान का जिक्र करते हुये कहा कि उन्हें मां का पूरा साथ मिला। उनकी दुआ और आशीर्वाद का ही यह प्रतिफल है। मां की रहमत सदा उनपर बरसती रहती है, प्रतुल ने कहा क्या छोटा, क्या बड़ा, हर किसी के लिये अगले 6 रोज तक मछली घर में खूब मस्ती होगी.. सुनें क्या बोले, सांसद संजय सेठ और प्रतुल शाहदेव…
इसे भी पढ़ें : रांची के इस रोड में एंट्री करने से पहले पढ़ ले यह खबर…






