Chouparan(Krishna Paswan) : ”चंद्रवंशी समाज की गौरवगाथा को दोहराने की जरूरत है। महाभारत काल से आजादी की लड़ाई तक चंद्रवंशी समाज ने योगदान दिया है। अब ये समाज क्षत्रीय होने का गौरव धीरे धीरे खोते जा रहा है। अशिक्षा से लड़ना है। ज्ञान के लिए पढो, अधिकार के लिये लड़ना सीखो, लोगों को मौन नहीं मुखर रहना चाहिये।” यह कहना है राज्यसभा सांसद डा भीम सिंह चंद्रवंशी का। मौका था हजारीबाग के चौपारण के बिगहा स्थित चंद्रवंशी प्रांगण में नागरिक अभिनन्दन सह वनभोज समारोह का। उन्होंने परिसर के विकास के लिये सात लाख रुपये सहयोग देने का ऐलान किया। वहीं, सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि सनातन धर्म की एकजुटता पर जोर दिया। सनातन में सभी जाति हिन्दू धर्म के वृक्ष है। चंद्रवंशी समाज की एकजुटता और विकास प्रेरणादायी है।
समारोह में मौजूद विधायक मनोज यादव ने कहा कि चंद्रवंशी समाज धर्म और अध्यात्म से जुड़कर लगातार कई धार्मिक काम कर रहा है। उन्हें राजनीतिक जीवन में शुरुआती दौर से चंद्रवंशी समाज का साथ मिलता रहा है। बिगहा चनद्रवंशी धाम को विकसित करने के लिये हर संभव कोशिश करूंगा। सिमरिया विधायक उज्जवल दास ने कहा कि चंद्रवंशी समाज का काफी गौरवशाली इतिहास रहा है। समाज के विकास के लिये वे सदा आगे रहेंगे। कोडरमा के नीतेश चंद्रवंशी ने कहा कि समाज के लिये CNT एक्ट कोढ के समान है। चंद्रवंशी समाज को एक्ट से बाहर करने की जरूरत है। मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह ने कहा कि बिगहा धाम के विकास के लिये हर संभव सहयोग दूंगा।
समारोह में टंडवा के महेश चंद्रवंशी, प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, मुखिया संघ अध्यक्ष बीरेंद्र रजक, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, पूर्व जिप सदस्य रामस्वरूप पासवान, मुखिया ममता देवी, सुधीर चंद्रवंशी समेत चौपारण, इटखोरी, मयुरहंड, बरही से बडी संख्या में लोग जुटे। समारोह की अध्यक्षता छत्रधारी चंद्रवंशी तथा संचालन शशि शेखर ने किया। आगत अतिथियों को पगडी पहनाकर, भगवान शिव की प्रतिकृति का मोमेंटो, बुके व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर चन्द्रवंशी समाज के अध्यक्ष क्षत्रधारी चंद्रवंशी, सचिव देवधारी चंद्रवंशी, महंत शंकर चंद्रवंशी, मुरली चंद्रवंशी, करुणा चंद्रवंशी, महेंद्र चंद्रवंशी, राजेश रवानी, भुनेश्वर चंद्रवंशी, अशोक चंद्रवंशी, रामजीवन चंद्रवंशी, राजू चंद्रवंशी, जिप सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी, प्रदीप चंद्रवंशी, सुनील शेखर, राजेन्द्र चन्द्रवंशी, रंजीत चन्द्रवंशी, संजय चंद्रवंशी, रामविलास चंद्रवंशी, मदन चंद्रवंशी, भीम चंद्रवंशी, कैलाश चंद्रवंशी, राजेन्द्र चंद्रवंशी, रामजनम चंद्रवंशी, राजु चंद्रवंशी, प्रीतम चंद्रवंशी, प्रभु चंद्रवंशी, चंदन चंद्रवंशी, रुपेश चंद्रवंशी, ज्ञानी चंद्रवंशी, लव कुमार चंद्रवंशी, प्रकाश चंद्रवंशी, घनश्याम चंद्रवंशी, संतोष चंद्रवंशी, आनंद चंद्रवंशी, अनुप चंद्रवंशी, कामेश्वर चंद्रवंशी, अनिल चंद्रवंशी, उपेंद्र चंद्रवंशी, नरेश चंद्रवंशी, द्धारिका चंद्रवंशी, मनीष चंद्रवंशी, महिला समाज से नीलु देवी, हेमंती देवी, निभा देवी, कविता देवी सहित बडी संख्या में लोग जुटे थे। बाद में सामूहिक भोज हुआ।
इसे भी पढ़ें :राम मंदिर में अनूठा अवसर…
इसे भी पढ़ें :प्रिंसिपल की ओछी हरकत और जलील करतूत, हिल गया ज़माना
इसे भी पढ़ें :बढ़ गये पेट्रोल के दाम, अपने शहर का दाम… जानें
इसे भी पढ़ें :दिशोम गुरु शिबू सोरेन से मिलने पहुंचे रघुवर दास… जानें क्यों
















