Kohramlive desk : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) यानी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर ने अकादमिक और अनुसंधान के क्षेत्र में टेक्निक एक्सचेंज के लिए भारतीय वायुसेना के साथ एक समझौता पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। भारतीय वायु सेना और आईआईटी कानपुर के बीच आठ सितम्बर को नई दिल्ली स्थित वायुसेना मुख्यालय में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए।
तकनीकी ज्ञान का होगा आदान-प्रदान
संस्थान के निदेशक अभय करंदीकर ने शुक्रवार को बताया कि इस साझेदारी का उद्देश्य अकादमिक और अनुसंधान-आधारित बातचीत और तकनीकी ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए दीर्घकालिक संबंध स्थापित करना है ताकि ज्ञान के विकास को बढ़ावा दिया जा सके और एयरोस्पेस प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण नवाचारों को बढ़ावा दिया जा सके। आईआईटी कानपुर और भारतीय वायु सेना के बीच यह महत्वपूर्ण साझेदारी नए आयाम स्थापित करेगी और आत्मनिर्भर भारत मिशन को मजबूत करेगी और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मार्ग प्रशस्त करेगी।
आपसी सहसोग से इस प्रकार होगा फायदा
रिसर्च स्कॉलर प्रोग्राम (आरएसपी) राष्ट्रीय महत्व के दो भाग लेने वाले संगठनों के बीच आपसी सहयोग के लिए एक ढांचा स्थापित करेगा, जहां आईएएफ के योग्य सेवारत अधिकारी आईआईटी कानपुर में पीएचडी, एम.टेक और ई-मास्टर्स कार्यक्रमों में सीधे प्रवेश के लिए पात्र होंगे। अधिकारियों को आईआईटी कानपुर के विभिन्न विभागों में समयबद्ध शोध करने का अवसर मिलेगा। यह राष्ट्रीय उद्देश्य की दिशा में विचारों के आदान-प्रदान और स्वतंत्र शोध में सहायता करेगा। यह साझेदारी वायु सेना अधिकारियों के बीच रणनीतिक ज्ञान और बौद्धिक कौशल के साथ थिंक टैंक का एक पूल तैयार करेगी।
Read More : मर्डर के बाद रेप करने वाले सनकी कैदी के साथ जेल के अंदर क्या हुआ, देखें…
Read More : करंट लगने से मरा, जन आक्रोश उबाल पर, रोड जाम…वीडियो
Read More : एक बोतल पानी के लिए मारा गया मिथिलेश, देखिए कैसे…
Read More : प्लास्टिक के बर्तन दाग लगने से हो गए हैं खराब, इन टिप्स को करें फॉलो
Read More : T-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, जानिये किसे मिला मौका, किसका कटा टिकट
Read More : जेल में लगी भीषण आग, 41 ड्रग्स कैदियों की मौत, 39 झुलसे
Read More : कैसे ब्रह्मपुत्र नदी में डूबी नाव, सामने आया खौफनाक वीडियो
Read More : ब्रह्मपुत्र नदी में आपस में टकराई दो नाव, कई लापता
Read More : 5 राज्यों में राज्यसभा की इतने सीटों पर उपचुनाव का एलान, जानें कब होगी वोटिंग
Read More : नई-नवेली दुल्हन को रेलवे स्टेशन पर छोड़ गायब हो गया पति, देखें वीडियो
Read More : अब थाना और कोर्ट के चक्कर में पड़े गार्जियन, देखें वीडियो…








