spot_img
spot_img
spot_img

9 लोगों का खून बहाने वाला मोस्‍ट वांटेड धराया, देखें वीडियो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KHUNTI (Gaurav Kashyap) : हत्‍या, लूट, डकैती, अपहरण, पुलिस पर हमला और बम विस्‍फोट करने जैसे संगीन जुर्म में गिरफ्तार संदेही गुनहगार राजेश गोप ने पुलिस के सामने कई राज उगले। उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का एरिया कमांडर राजेश गोप का नाम पुलिस फाइल में पहली बार 6 फरवरी 2011 को दर्ज हुआ। गुमला के बसिया में किसी ठेकेदार से रंगदारी मांगी थी। फिर 14 फरवरी 2011 को हत्‍या की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद राजेश आतंक का पर्याय बन गया। 2011 में ताबड़तोड़ 7 संगीन कांडों को अंजाम दिया, जिसमें 5 जघन्‍य हत्‍याकांड शामिल है। ताबड़तोड़ संगीन कांडों को अंजाम देकर पुलिस फाइल में मोस्‍टवांटेड बना राजेश का संगठन में कद बढ़ा। देखते ही देखते इसके नाम पूरे 23 संगीन जुर्म दर्ज हो गये। जिसमें 9 हत्‍याकांड शामिल है। पुलिस फाइल में राजेश 3 नामों राजेश गोप, राजेश टाइगर और ढिलन के नाम से भी जाना जाता है। राजेश गोप के खिलाफ गुमला के अलग-अलग थाना में 22 और चाईबासा के गुदड़ी थाना क्षेत्र में 1 मामले दर्ज हैं। राजेश के सहयोगी प्रकाश कुमार साहू, शिव कुमार साहू, सिमोन गुड़‍िया, प्रदीप कुमार बाकची और नकुल सिंह पकड़े गये। इन सबकी उम्र 21 साल से 49 के बीच है। इनके पास से 1 देसी कट्टा, 4 जिंदा गोलियां, पीएलएफआई पर्चा एवं चंदा रसीद, 1 वॉकी-टॉकी, 14 मोबाइल, एक बाइक, दो पिट्ठू बैग समेत दैनिक उपयोग की सामग्री मिले हैं।

उग्रवादियों को खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र के हालोम से जोजोबारी जाने वाले रास्‍ते में पकड़ा गया। पुलिस कप्‍तान आशुतोष शेखर को मिली गुप्‍त सूचना के आधार पर एएसपी अभियान के नेतृत्‍व में खूंटी पुलिस और सीआरपीएफ 94 ब‍टालियन की टीम ने कार्रवाई की।

इसे भी पढ़ें :RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद की किडनी पहले से अधिक खराब, अभी डायलिसिस की जरूरत नहीं

इसे भी पढ़ें :आज जारी हो सकता है CTET का RESULT!, इन STEPS से कर सकेंगे चेक

इसे भी पढ़ें :Lohardaga में फिर मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने जंगल में किया …

इसे भी पढ़ें :12वीं पास CISF में बिना एग्जाम पा सकते हैं नौकरी, जल्द करें आवेदन, 81100 होगी सैलरी

इसे भी पढ़ें :घर के बाहर JDU नेता को मारी इतनी गोलियां कि… देखें

इसे भी पढ़ें :अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस में दोषियों को सजा का ऐलान, जानिये डिटेल   

इसे भी पढ़ें :7वीं से 10वीं JPSC PT का संशोधित रिजल्ट जारी, जानिए किस कोटे से कितने हुए पास

इसे भी पढ़ें :8 साल के मासूम के सामने बाप का मर्डर, बोला- मामा पेट पर चढ़कर…

इसे भी पढ़ें :बिहार में PLFI का पैसा इन्‍वेस्‍ट करने में जुटा था “चूहा”, भोर के साढ़े 4 बजे ऐसे धराया… देखें वीडियो

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…

Ranchi : हजारीबाग के बड़कागांव के पूर्व विधायक और...

बिजली निगम के मानव दिवस कर्मियों की हुंकार…

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण व्यवस्था को वर्षों से...

नशे के खिलाफ दौड़ा झारखंड, PRD की प्रदर्शनी बनी मनमोहक…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर शुरू...

CISF DIG का तबादला, इस IPS की हो सकती है एंट्री…

Bokaro : देश के सबसे बड़े इस्पात संयंत्रों में...

हाईकोर्ट ने कहा, अब मोहलत नहीं मिलेगी…

Ranchi : झारखंड की जेलों में वर्षों से खाली...