जमशेदपुर : कॉलेज में इंटर का सर्टिफिकेट लेने गई थी छात्रा। दो युवकों ने की छेड़खानी। छात्रा के मंगेतर ने इसका विरोध किया तो दोनों युवकों ने उसे खूब पीटा। छात्रा ने गोलमुरी थाने में शिकायत की। उसने राजा और तनवीर नामक युवकों पर छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगाया। कॉलेज के प्राचार्य से भी शिकायत की। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।
इसे भी पढ़ें : ADG मुरारी लाल मीणा और IG साकेत सिंह भी गणतंत्र दिवस पर होंगे सम्मानित, UP पुलिस ने झटके सबसे अधिक मेडल, देखें पूरी लिस्ट
घटना के बाद हंगामा
इसके बाद कुछ और युवक मौके पर पहुंच और आरोपियों पर कार्रवाई को लेकर हंगामा करने लगे। पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस दोनों आरोपी को तलाश कर रही है।
इसे भी पढ़ें : रांची की बेटी सविता ने बढ़ाया मान, PM Modi ने कहा, झारखंड की बेटियां कर रहीं कमाल








