इस रोज मॉडल स्कूल एंट्रेंस एग्जाम, कल जारी होंगे एडमिट कार्ड

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड के छात्रों के लिए अहम अपडेट आया है। राज्य के मॉडल स्कूलों में एडमिशन की दौड़ अब तेज हो गई है। कक्षा 6 में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 28 मार्च 2026 को आयोजित होगी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के तहत होने वाली यह परीक्षा सुबह 11 बजे से 1:15 बजे तक चलेगी। राज्यभर में इसके लिए 60 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। छात्र 20 मार्च यानी कल से JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। राज्य के 82 मॉडल विद्यालयों में एडमिशन होगा, जहां कक्षा 6 से 12वीं तक अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई होती है।

कहां होंगे सेंटर?

रांची, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, चतरा, कोडरमा, रामगढ़, लातेहार, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़,गोड्डा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, ताकि छात्रों को अपने जिले में ही परीक्षा देने की सुविधा मिले।सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से हो सके।

 इसे भी पढ़ें : चमकी वर्दी, CM ने पुलिस जवानों को किया सम्मानित

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दोस्ती, दुश्मनी और मौ’त का खेल, 3 दिन बाद खुला राज…

Palamu : बीते 27 मई से लापता मुजाहिद अंसारी...

लापता भाई-बहन की ला’शें मिली, दहला हजारीबाग, गुस्सा उबाल पर…

Hazaribagh : हजारीबाग में 27 मई से रहस्यमय ढंग...

गढ़वा के ये तीन गांव प्रशासन के रडार पर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों...

तेजाब पीड़ितों को मिला हौसले का सहारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : जिंदगी पर तेजाब का हमला कई...