spot_img

मॉडल दिव्या इस हाल में मिली, रह चुकी थी गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

KohramLive : मॉडल दिव्या पाहूजा की डेड बॉडी आज मिल गई। उसे पुलिस ने मर्डर से 12 दिन बाद फतेहाबाद के जाखल में भाखड़ा नहर से बरामद किया है। दिव्या की पहचान शरीर पर बने टैटू से की गई। मॉडल दिव्या पाहूजा हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर संदीप गाडौली की गर्लफ्रेंड रह चुकी थी। गुरुग्राम के बलदेव नगर की रहने वाली 27 साल की मॉडल दिव्या पाहूजा की हत्या गुजरे दो जनवरी को कर दी गई थी। उसे होटल सिटी पॉइंट में गोली मारी गई थी। मर्डर का इल्जाम होटल क मालिक अभिजीत सिंह पर लगा। दोनों गुजरे तीन महीने से लिव-इन-रिलेशन में रह रहे थे।

पुलिस ने मीडिया को बताया कि दिव्या की लाश को ठिकाने लगाने वाले बलराज गिल ने पुलिस को दिये अपने बयान में कई राज उगले। बलराज को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। उसके बयान के आधार पर दिव्या की डेड बॉडी का सुराग मिला। उसे खोजने के लिए NDRF की 25 टीमों की मदद ली गई। टीम ने पटियाला से खनौरी तक डेड बॉडी को खोजा। बॉडी मिलने के बाद पुलिस ने दिव्या के परिवार को फोटो भेजकर पहचान करवाई।

पुलिस के अनुसार दिव्या की हत्या से ठीक एक दिन पहले दिव्या पाहूजा, अभिजीत सिंह और बलराज गिल तीनों होटल सिटी पॉइंट पहुंचे थे। होटल के रिस्पेशन पर लगे CCTV कैमरे में तीनों साफ नजर आए थे। दिव्या का काम तमाम करने के बाद संदेही गुनहगार अभिजीत सिंह ने ही अपने दोस्त बलराज गिल और रवि बंगा को लाश को ठिकाने लगाने का टास्क दिया। इसके एवज में 10 लाख रुपए दिये और अपनी BMW कार से भेजा। बलराज गिल ने पुलिस को बताया कि उसने रवि बंगा के साथ दिव्या की लाश को पंजाब में पटियाला के पास भाखड़ा नहर में फेंका था।

दिव्या मर्डरकेस में मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह, होटल में काम करेने वाले ओमप्रकाश, हेमराज के अलावा अभिजीत सिंह की दूसरी गर्लफ्रेंड मेघा और बलराज गिल को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं रवि बंगा अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

इसे भी पढ़ें : UGC और CSIR नेट पास छात्रों को प्रतिमाह मिलेंगे 25 हजार

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...