Maharashtra : महाराष्ट्र में CM देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली कैबिनेट में भाजपा के दिग्गज नेता मुनगंटीवार को जगह नहीं मिलने पर उन्होंने मीडिया से कहा कि उनका नाम शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची में था, लेकिन बाद में उसे हटा दिया गया। वैसे जगह नहीं मिलने से वह निराश नहीं हैं। भाजपा नेता ने इस बात पर जोर दिया कि वे संगठन के व्यक्ति हैं। मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए काम करना जारी रखूंगा। इसके साथ ही विधानसभा में उनके कल्याण के मुद्दों को उजागर करता रहूंगा। हालांकि, CM फडणवीस ने संकेत दिया कि भाजपा नेतृत्व मुनगंटीवार को कोई और जिम्मेदारी सौंप सकता है। यहां याद दिला दें कि बीते रविवार को नागपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में महायुति गठबंधन के कुल 39 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली, उनमें 33 कैबिनेट रैंक और छह राज्य मंत्री शामिल हैं। भाजपा के 19, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के 11 मंत्री और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के 9 मंत्रियों ने शपथ ली।
इसे भी पढ़ें :क्या बताये बाबू, वो कपटी निकली, ये बोल खूब रोई चंद्रिका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM










