Ranchi : सरना झंडा के अपमान के विरोध में आहुत रांची बंद का मिला-जुला असर रहा। कुछ इलाकों में बंद का बिल्कुल असर नहीं देखा गया। झारखंड पाहन महासंघ और विभिन्न आदिवासी संगठनों के ऐलान पर रांची बंद किया गया था। शनिवार की सुबह से ही गोलबंद होकर आदिवासी समाज से जुड़े लोग सड़कों पर उतर आये। खुली दुकानों को बंद करा दिया गया। वहीं सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी कम रही। बिरसा चौक बायपास रोड में सड़क जाम कर दिया गया। शहर के कुछ अन्य इलाकों में भी यहीं आलम रहा। सुरक्षा में डटी पुलिस आंदोलनकारियों को समझा-बुझा कर उन्हें शांत कराया। राजधानी बंद को देखते हुये 40 मजिस्ट्रेट और करीब 900 जवानों को तैनात किया गया था। यहां याद दिला दें कि समाज के कुछ तथाकथित दुश्मनों ने लालपुर थाना क्षेत्र के लोअर करमटोली में एक जमीन पर लगे सरना झंडा को उखाड़ कर उसे जला दिया था। इस घटना से आदिवासी समाज के लोग आहत और मर्माहत थे। आदिवासी नेताओं का कहना था कि ऐसी घटना बर्दाश्त नहीं की जायेगी। शासन-प्रशासन दोषी को दंडित करें।
इसे भी पढ़ें : रांची में बदले गये पांच थानेदार
इसे भी पढ़ें : लड़ाकू विमान में राष्ट्रपति मुर्मू…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सरायकेला में हाथी बौराया, क्या किया राहीन के साथ… देखें
इसे भी पढ़ें : सीतामढ़ी जा रही मालगाड़ी का हुआ ये हाल…देखें
इसे भी पढ़ें : 37 IAS-26 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, 15 जिलों के DM बदले
इसे भी पढ़ें :खुद म*र गया, पर 4 को जीवनदान दे गया सुशांत… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :राशन मिलता नहीं ले लेते हैं फिंगर प्रिन्ट, ग्रामीणों का गुस्सा उबाल पर…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :लुटेरा गैंग के चार सदस्यों का पुलिस ने क्या किया हाल…देखें
इसे भी पढ़ें :मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी को मा*री गो*ली, क्या बोल गए मंत्री… देखें
इसे भी पढ़ें :जंगल में घुसी टीम, मिला यह… देखें
इसे भी पढ़ें :रांची में मिथिला महोत्सव की तैयारी शुरू, जुटेंगे कई हस्तियां








