RANCHI : रांची में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय मिथिला महोत्सव को यादगार बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह महोत्सव आगामी 14 अप्रैल से शुरू होगा। झारखंड मिथिला मंच के बैनर तले आयोजित होने वाले इस महोत्सव के बारे में मंच के अध्यक्ष मनोज मिश्र ने बताया की इस महोत्सव में पंडित हरीनाथ झा, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मशहूर गायिका डॉ रंजना झा, डा उज्ज्वल राय, माधव राय, जूली झा,स्वास्तिक भारद्वाज, पूनम मिश्रा,भाई राधे, ज्योति मिश्रा सहित अन्य कलाकार शिरकत करेंगे। महोत्सव में धरोहर संस्था की तरफ से लोकनृत्य जट जटिन, झरनी, झिझिया, डोमकच सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। राजधानी रांची के हरमु मैदान को सजाने सवारने की तैयारी शुरू के दी गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा वहां के परंपरागत भोजन, सामान, किताब,मिथिला पेंटिंग सहित अन्य कुछ वस्तु खरीद सकते है। वहीं मंच की तरफ से मैथिली साहित्यकार महेंद्र मलंगिया को अक्षर सम्मान दिया जायेगा। उन्हें सम्मान स्वरुप 51 हजार रुपये नगद, अंग वस्त्र, प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र दिए जायेंगे।
मनोज मिश्र ने बताया की पहले दिन महाकवि विद्यापति जी को श्रद्धांजलि दी जायेगी। उनके मान सम्मान में कवि सम्मेलन होगा। यह कवि सम्मेलन अरगोड़ा तालाब के नजदीग लेक गार्डेन सभागार परिसर में दिन केचार बजे से शुरू होगा। इसमें गीत,गजल,हास्य-व्यंग व विभिन्न रचनायें पढ़ी जायेगी। इसमें पटना के कवि जगदीश चंद्र ठाकुर, दरभंगा के डॉ फूलचंद्र झा प्रवीण व अमित पाठक, मधुबनी के दीप नारायण व कमलेश प्रेमेंद्र, हजारीबाग के हितनाथ झा एवं स्थानीय कवि में सियाराम झा सरस, कुमार मनीष अरविंद, डॉ कृष्ण मोहन झा सहित अन्य मौजूद रहेंगे। वहीं 15 और 16 को सांस्कृतिक समारोह का आयोजन दिन के चार बजे से हरमू मैदान में शुरू होगा। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आयोजित प्रेस मीट में सियाराम झा सरस, पवन झा, डॉ कृष्ण मोहन झा, सर्वजीत चौधरी, संतोष झा, सुजीत झा, सुनील झा सहित अन्य मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :झारखंड बंद का ऐलान कल, धरना, प्रदर्शन और जुलूस पर रोक
इसे भी पढ़ें :यात्रीगण ध्यान दें : रांची रेल मंडल की कई ट्रेनें कैंसिल…देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :झारखंड से गुजरने वाली इतनी ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट, देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :इन लोगों को देना होगा 30 फीसदी Income Tax
इसे भी पढ़ें :पैन और आधार कार्ड को लेकर वित्त मंत्री ने की बड़ी घोषणा
इसे भी पढ़ें :यात्रियों को अब रेलवे में नहीं मिलेगा…देखें क्या
इसे भी पढ़ें :यहां मिलेंगे वर्ल्ड क्लास ब्यूटी प्रोडक्ट्स…देखें









