Seraikela : आज भोर में राहीन मुंडा शौच के लिए घर से निकला था। रास्ते में ही एक जंगली हाथी से उसका सामना हो गया। हाथी ने राहीन को देखते ही उसपर हमला कर दिया। मौके पर ही राहीन ने दम तोड़ दिया। मारा गया राहीन बलिडीह का रहनेवाला है। हाथी के जाने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी। वहां पहुंची टीम ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं वन विभाग की ओर से मुआवजे जा आश्वासन दिया गया है। घटना सरायकेला के चांडिल अनुमंडल के चौका थाना क्षेत्र के बालीडीह की है। घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में है।
बता दें की चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में जंगली हाथियों ने इस साल अब तक चार लोगों पर हमला कर उनकी जान ले ली है। जिसमें चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत ईंचागढ़ समेत अन्य थाना क्षेत्र में घटनाएं हुईं हैं। वहीं वन विभाग की ओर से एलिफेंट कॉरिडोर निर्माण समेत अन्य उपाय किए जा रहे हैं लेकिन वो नकाफी साबित हो रहे हैं। वहीं हाथी के इलाके में मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल है।
इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ CNG और PNG, जानें नई कीमत
इसे भी पढ़ें : 37 IAS-26 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, 15 जिलों के DM बदले
इसे भी पढ़ें :खुद म*र गया, पर 4 को जीवनदान दे गया सुशांत… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :राशन मिलता नहीं ले लेते हैं फिंगर प्रिन्ट, ग्रामीणों का गुस्सा उबाल पर…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :लुटेरा गैंग के चार सदस्यों का पुलिस ने क्या किया हाल…देखें
इसे भी पढ़ें :मंत्री बन्ना गुप्ता के करीबी को मा*री गो*ली, क्या बोल गए मंत्री… देखें
इसे भी पढ़ें :जंगल में घुसी टीम, मिला यह… देखें








