spot_img

लापता बीवी बॉयफ्रेंड संग मस्त, पति पर म*र्डर केस

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : यूपी में कानपुर के चकेरी क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक पत्‍नी अपने पति को छोड़ गुजरात में प्रेमी के साथ छिपकर रहने लगी। उधर, चकेरी के सनिगवां में एक महिला का शव कथरी में लिपटा मिला तो महिला के पिता ने कपड़ों से पहचान कर उसके पति पर हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया।  रविवार को इस मामले में नया मोड़ सामने आ गया। जिस महिला की हत्या का मामला दर्ज कराया गया था, वह अपने मायके में ही मिली।

मई में लापता हो गई थी महिला

जानकारी के अनुसार, बादशाहीनाका के रहने वाले मोहम्मद गुलाब की 30 साल की पत्नी सीमा उर्फ मन्नी मई-2021 में लापता हो गई थी। गुलाब ने बादशाहीनाका थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसी दौरान सनिगवां में एक महिला की हत्या कर शव कथरी में लपेटकर फेंक दिया गया था। अक्तूबर 2021 में अज्ञात शव मिलने की जानकारी सीमा के पिता उन्नाव में गंजमुरादाबाद के रहने वाले मोहम्मद हनीफ को हुई तो उन्होंने चकेरी थाने आकर कपड़ों से मृतका की पहचान बेटी के रूप में की। दामाद मोहम्मद गुलाब और बेटी के ससुरालीजनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया।

डीएएनए जांच की रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी पुलिस

इसके बाद पुलिस डीएनए जांच के लिए सैंपल भेजी थी और रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी। मोहम्मद गुलाब ने बताया कि तीन दिन पहले रिश्तेदारों से जानकारी मिली कि पत्नी तो मायके में है। इसके साथ ही यह भी पता लगा कि जब से वह लापता हुई, अपने पुरुष मित्र के साथ गुजरात में रह रही है और यहां आई हुई है। पूरी जानकारी मिलने पर उन्नाव पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर चकेरी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। चकेरी थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने कहा कि कार्रवाई के लिए डीएनए रिपोर्ट का इंतजार था पर महिला मायके में मिल गई है। पुलिस का कहना है कि महिला फिलहाल हिरासत में है। मजिस्ट्रेट के सामने बयान के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : खूंटी में मारधाड़, फायरिंग… देखें

इसे भी पढ़ें : पुरानी अदावत को लेकर गरमाया था कांके : पुलिस

इसे भी पढ़ें : अपने प्यार को पाने की खातिर हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गया, फिर क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें : तलाक, तलाक, तलाक… सुनें आदिफा की दर्द भरी दास्तां

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तमाड़ में हूल दिवस पर वीर शहीदों को नमन…

Ranchi : रांची के तमाड़ में मंगलवार को हूल...

घर-घर पहुंचेंगे BLO, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का सुनहरा मौका…

Garhwa: गढ़वा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

38 साल तक देश की सुरक्षा, अब सम्मान के साथ विदाई…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के CRPF की 172वीं बटालियन...

काम से लौटे बेटे के पैरों तले खिसकी जमीन, एक साथ दो-दो ला’शें…

Khunti : खूंटी के सायको थाना क्षेत्र स्थित जिलिंगकेला...

झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अपने जिले का हाल जानें…

Ranchi : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय...