Ranchi : राजधानी रांची(Ranchi) के रातू थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां ‘लोक-लाज’ के नाम पर एक नाबालिग की हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज केस में पुलिस ने पिता सुबोध पाठक और उसके बेटे राहुल पाठक को गिरफ्तार कर लिया है।
Ranchi के रातू थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात
मामला तब खुला जब 2 अप्रैल की रात झखराटांड गांव में लड़की के लापता होने को लेकर हंगामा हुआ। पुलिस ने पहले गुमशुदगी मानकर जांच शुरू की, लेकिन तकनीकी साक्ष्य और टोल प्लाजा की तस्वीरों ने पूरी कहानी पलट दी। पूछताछ में आरोपी पिता-पुत्र टूट गये और कबूल किया कि उन्होंने ही नाबालिग की हत्या की। इसके बाद शव को एंबुलेंस से बिहार के गया ले जाकर दाह संस्कार कर दिया, ताकि सबूत मिटाया जा सके।
जांच में सामने आया कि लड़की का इंस्टाग्राम पर एक युवक से संपर्क था, जिसे लेकर परिवार ‘बदनामी’ से डर रहा था और इसी वजह से यह खौफनाक कदम उठाया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल एंबुलेंस (JH-01-AA-1245) और दो मोबाइल जब्त किये हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इसे भी पढ़े :Murder Case : बोरे में मिली विवाहिता, इलाके में सनसनी…
इसे भी पढ़े :Delhi : विधानसभा सुरक्षा में चूक, बैरिगेट तोड़ अंदर घुसी कार, फिर…
इसे भी पढ़े :SP का एक्शन, थानेदार पर गिरी गाज…
इसे भी पढ़े :Blast : रामगढ़ में मची चीख-पुकार
इसे भी पढ़े :Terrorist : AK-47 को माना ‘खिलौना’, दारोगा और CO पर गिरी गाज…










