- अस्पताल के बरामदे में फंदे पर लटका मिला कोरोना संक्रमित युवक का शव
- पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने डीसी को दिया जांच का आदेश
GARHWA : गढ़वा के सदर अस्पताल के कोविड सेंटर में सोमवार को कोरोना संक्रमित एक युवक का शव मिला है। युवक की लाश कोविड-19 डेड बॉडी अस्पताल के बरामदे के दरवाजे के सहारे फंदे पर लटक रही थी। उधर इस मामले की जानकारी मिलने के बाद राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने डीसी राजेश कुमार पाठक को पूरे मामले की जांच करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इस घटना से जुड़े किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री ने लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल के पालन की भी अपील की।
इसे भी पढ़ें :रांची डीसी छवि रंजन ने कराया कोविड टेस्ट, आवासीय कार्यालय के 3 कर्मी हुए थे संक्रमित
14 अप्रैल को हुआ था भर्ती
14 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लोगों के अनुसार, रविवार रात से उसका बरताव बदला हुआ लग रहा था। देर रात तक वो वार्ड से लेकर बरामदे तक बेचैन होकर टहल रहा था। खूब चिल्ला भी रहा था और खांस रहा था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
लोगों ने आशंका जाहिर की है कि युवक अस्पताल में भर्ती होने के बाद से डिप्रेशन में था। जिस परिस्थिति में उसकी लाश मिली है, उससे हत्या का भी शक जाहिर किया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। युवक गढ़वा जिले के करकट्टा का रहने वाला था।
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन के बड़े बेटे नितिन कोरोना पॉजिटिव
रात में युवक ने खाया था खाना
लोगों के मुताबिक, घटना से पहले रात में युवक ने खाना भी खाया था। इसके बाद इधर-उधर टहल रहा था। लोगों ने बताया कि रात 9 बजे से युवक का व्यवहार बदल गया था। सुबह होने पर जब लोग नींद से जागे तो गेट के सहारे उसका लटकता हुआ शव देखा।
जल्दबाजी में कुछ भी कहना उचित नहीं
घटना के संबंध में थाना प्रभारी राम अवतार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्दबाजी में कुछ भी कहना उचित नहीं है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
इसे भी पढ़ें : Corona@Jharkhand : 24 घंटे में 3992 संक्रमित, 50 मौत, सीएम का बेटा पॉजिटिव












