गढ़वा : जिले में विभिन्न धान क्रय केंद्रों पर प्रतिनियुक्त एफसीआई कर्मियों व पदाधिकारियों की मनमानी व अनियमितता से गढ़वा जिला प्रशासन तंग आ चुका है। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर व जिला प्रशासन के निर्देश को भी एफसीआई कर्मी धत्ता बता रहे हैं। एफसीआई कर्मियों की मनमानी से धान के खरीदारी नहीं होने पर मंत्री ने काफी नाराजगी जतायी। मंत्री ने साफ शब्दों में एफसीआई के पदाधिकारियों व कर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज करने को कहा। मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा है कि यदि यथाशीघ्र धान की खरीदारी करते हुए एफसीआई कर्मी अपने आचरण में सुधार नहीं लाते हैं, तो सभी पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए राज्य में इनके प्रचलन पर प्रतिबंध लगा दिया जायेगा।
Read More :कोरोना का पीक अभी पार नहीं हुआ, टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट सरकार की प्राथमिकता : हेमंत सोरेन
जिला प्रशासन ने सख्त
इस संबंध में गढ़वा जिला प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता विभाग के सचिव को पत्र लिखकर जिले में धान अधिप्राप्ति केंद्र पर प्रतिनियुक्त एफसीआई कर्मियों व पदाधिकारियों की मनमानी व अनियमितता से अवगत कराया है। साथ ही उनके विरुद्ध प्राथमिकी के लिए अनुमति मांगी है। इस संबंध में भारतीय खाद्य निगम रांची के महाप्रबंधक की मनमानी के लिए केंद्र सरकार को प्रतिवेदित करने का भी आग्रह किया है।
Read More :दिल्ली में एक हफ्ते और बढ़ा lockdown, सीएम केजरीवाल ने कहा- युद्ध अभी जारी है






