spot_img

कोरोना का पीक अभी पार नहीं हुआ, टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट सरकार की प्राथमिकता : हेमंत सोरेन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • सीएम ने कहा, जब तक  कोरोना से एक भी मौत हो रही, तब तक हम चैन से नहीं बैठ सकते

RANCHI : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि कोरोना का पीक अभी पार नहीं हुआ है। जब तक राज्य में कोरोना से एक भी मौत हो रही है, हम चैन से नहीं बैठ सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अब और तीव्र गति से टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट पर जोर दिया जा रहा है।

Read More :टीएमएच में विवाहिता की मौत, मां बोली- ससुराल वालों ने मेरी बेटी को मार डाला

तीसरी लहर के लिए तैयार किया जा रहा है SOP

हेमंत सोरेन ने कहा कि तीसरे चरण की तैयारी के लिए SOP तैयार किया जा रहा है। वैक्सीन निबंधन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए सरकार हर ज़रूरी कदम उठा रही है। जल्द ही इससे निजात मिलेगी।

Read More :रोटरी क्‍लब ने जिला प्रशासन को दिये 100 ऑक्‍सीमीटर, पंचायत स्तर पर गठित टीम करेगी उपयोग

रिकवरी रेट 90 % से अधिक

सीएम ने कहा कि राज्य में रिकवरी रेट 90% से ज़्यादा हो चुकी है। पिछले कुछ दिनों से संक्रमण दर भी 4% के आस पास बनी हुई है। ये आकड़ें कोरोना से हमारे संघर्ष में उत्साहवर्धक हैं और इसके लिए लिए स्वास्थ्य कर्मियों समेत कोरोना के खिलाफ मुहिम में लगे हर एक कर्मी और राज्य की जनता का अभिनंदन करता हूँ।

Read More :टीएमएच में विवाहिता की मौत, मां बोली- ससुराल वालों ने मेरी बेटी को मार डाला

 मास्क लगाकर ही घर से निकलें बाहर

हेमंत सोरेन ने लोगों से अपील की है कि मास्क लगाकर ही घरों से बाहर निकलें। आपको वैक्सीन राज्य सरकार की तरफ़ से निःशुल्क दिया जा रहा है और यह पूरी तरह सुरक्षित है। खुद लें और अपने आस पड़ोस में भी लोगों को वैक्सीन लेने के लिए प्रोत्साहित करें।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के शिक्षा तंत्र में नई ताकत, 1,042 सहायक शिक्षक नियुक्त…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्राथमिक और मध्य विद्यालयों...

हजारीबाग में मौ’त बनकर दौड़ी कार, कइयों को रौंद डाला…

Hazaribagh : हजारीबाग में देर रात तेज रफ्तार कार...

बढ़ रही रफ्तार, झारखंड में अगले 5 दिन अलर्ट… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब रफ्तार पकड़...

रांची में एक साथ सगे भाइयों की मौ’त, मचा कोहराम…

Ranchi : रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के चन्द्राटोली...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...