Ranchi : रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से बतौर रंगदारी 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने के बाद एक्शन में आई पुलिस 2 संदेही को हिरासत में लेकर दोनों से पूछताछ कर रही है। इस मसले पर झारखंड ATS, रांची और दिल्ली पुलिस अलग से काम कर रही है। इस घटना को पुलिस ने बेहद गंभीरता से लिया है। वहीं रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ के समर्थक और जनता रंगदारी मांगने वालों की हिमाकत जान सुन बेहद हैरान है। खबर है कि संजय सेठ के मोबाइल पर एक मैसेज आया। जिसमें रंगदारी मांगने वालों ने लाल सलाम के साथ संदेश भेजा है। वहीं 50 लाख रंगदारी नहीं देने पर उन्हें जान से मार देने की धमकी दी गई है। इस बात की जानकारी झारखंड के DGP से लेकर दिल्ली पुलिस तक को दी गई है। रांची के सांसद संजय सेठ आज सुबह ही दिल्ली से रांची पहुंचे।
इसे भी पढ़ें :“हेमंत कैबिनेट में समाज के सभी वर्गों को मिलेगी जगह”
इसे भी पढ़ें :JSSC ने CGL का रिजल्ट किया जारी… यहां करें चेक
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन से मिलने गये कई IPS अधिकारी
इसे भी पढ़ें :”महाभारत” में जिस तक्षक नाग का जिक्र, वो मिला रांची में… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :बड़े पैमाने पर पदाधिकारी का ट्रांसफर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन को मिली राहत







